एक्सप्लोरर

Janta Darbar: जनता दरबार में महिला बोली- 'आरोपी कहता है थाना तो मेरे हाथ में है', CM नीतीश ने DGP को लगा दिया फोन

Nitish Kumar Janta Darbar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार के तहत आज समस्या सुन रहे हैं. तुरंत विभाग को फोन कर लोगों की शिकायतों पर एक्शन लेने का भी निर्देश दे रहे हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार (5 जून) को जनता दरबार के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं. गया से पहुंची एक महिला ने कहा कि उसकी बच्ची 16 साल की है. सब्जी लाने गई थी. एक लड़का स्कूटी पर बैठाकर ले गया और उसके साथ गलत काम किया. उसने हर जगह केस किया लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई. प्रशासन भी पैसा पर बिक जाता है. आरोपी कहता है कि मर्डर कर दिए हम तो क्या हो गया. हम सबको खरीद लिए हैं.

महिला ने नीतीश कुमार के सामने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपी के चलते हम लोगों ने घर छोड़ दिया. हम लोग परिवार और धन दोनों से कमजोर हैं. मेरी मांग है कि उसको सजा मिले. नीतीश कुमार ने महिला से पूछा कि थाने में केस नहीं किया है? इस पर महिला ने कहा कि आरोपी पैसा दे देता है. दो-दो लाख, ढाई-ढाई लाख रुपया. हम उसके आगे जीरो हैं. वह कहता है कि थाना तो मेरे हाथ में है.

डीजीपी से बोले नीतीश- एक्शन क्यों नहीं हो रहा?

महिला की बात सुनने के बाद नीतीश कुमार ने डीजीपी से बात की. नीतीश कुमार ने कहा कि एक महिला गया से आई है. टेकारी थाना के द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है. उसके साथ जो कुछ भी हुआ इसको लेकर थाने में आवेदन दिया गया है. पूरी जानकारी पुलिस को दी है लेकिन एक्शन क्यों नहीं हो रहा है? देख लीजिए.

बता दें कि आज खुद अपने विभाग गृह और सामान्य प्रशासन की भी शिकायतों को सुन रहे हैं और उसका निपटारा कर रहे हैं. इसके अलावा सीएम जिन विभागों की समस्याओं को सुनेंगे उसमें राजस्व भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध उत्पाद विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग शामिल है. जनता दरबार मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में सुबह 11 बजे से लगा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ...तो 2024-25 में बिहार से हो जाएगा JDU-RJD का सफाया? जानिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसा क्यों कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget