एक्सप्लोरर

Bihar Budget Session: सदन में क्यों भड़के CM नीतीश कुमार? RJD के मुख्य प्रवक्ता ने दिया ये जवाब, पढ़ें पूरी खबर

आरजेडी नेता ने कहा कि आज बीजेपी के विधायकों ने प्रश्न किया था, जिस पर सीएम भड़क गए. लगता है वे 'सठिया' गए हैं. उन पर उम्र का प्रभाव है. लेकिन जैसे सदन में वो आग बबूला हो गए, ये मर्यादा के खिलाफ है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सोमवार को सदन में भड़क गए. बीजेपी विधायक संजय सरावगी (Sanjay Sarawagi) के सवालों पर भड़के सीएम ने बीजेपी नेता के साथ-साथ स्पीकर विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) को भी फटकार लगा दी है. अब सदन में मुख्यमंत्री के इस तरह के व्यवहार पर सियासत शुरू हो गई है. आरजेडी (RJD) विधायक सह मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra) ने पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज विधानसभा अध्यक्ष ने सवाल उठाया, वही सवाल हम लोगों ने भी पहले उठाया है कि बिहार में अफसरशाही कायम है.

आरजेडी विधायक ने की ये टिप्पणी

आरजेडी नेता ने कहा कि आज बीजेपी के विधायकों ने प्रश्न किया था, जिस पर मुख्यमंत्री भड़क गए. लगता है मुख्यमंत्री 'सठिया' गए हैं. उन पर उम्र का प्रभाव है. लेकिन जिस तरह से सदन में वो आग बबूला हो गए, ये मर्यादा के खिलाफ है. मुख्यमंत्री आसन की मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा था कि यह सरकार नहीं सर्कस है, आज ये साबित भी हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्कस कर रहे हैं. वहीं, बिहार में महाजंगलराज कायम है.

Know Your District: बिहार में नमक आंदोलन से लेकर वामपंथी विचारों की भूमि रहा है मिथिला ये जिला, जानिए- Begusarai के बारे में सब कुछ

भाई वीरेंद्र ने कहा, " मुख्यमंत्री ने खुद आज सदन में जंगलराज कायम करने का काम किया है. वे आसन को निर्देश देने का काम कर रहे थे. जबकि निर्देश देने का काम आसन का है. सीएम ने आसन को अपमानित करने का काम किया है. बिहार में लोकतंत्र समाप्त होने पर है. वे सब दिन अधिकारियों को बचाते रहे हैं. उनके राज में हर विधायक अपमानित हो रहे हैं. बिहार की आवाम खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. हर जगह भ्रष्टाचार का आलम है और मुख्यमंत्री उस पर पर्दा डालना चाहते हैं."

चुनाव आयोग सीएम पर करे कार्रवाई

आरजेडी नेता ने कहा, "मुख्यमंत्री जितना भी पर्दा डालना चाहें वो डालें. लेकिन जो सच है वो उजागर होगा ही." मुख्यमंत्री के संविधान वाले सवाल पर भाई बिरेंद्र ने कहा, " मुख्यमंत्री ने ही संविधान की ज्यादा पढ़ाई की है. विधानसभा अध्यक्ष संविधान नहीं जानते हैं क्या?  मुख्यमंत्री कौन सा संविधान लागू करना चाहते हैं. वे कौन सी संविधान की बात करते हैं, इसकी हमें जानकारी नहीं है."

भाई बीरेंद्र ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने कल बाढ़ को जिला बनाने की घोषणा की है, यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए. 

यह भी पढ़ें -

बोचहां विधानसभा सीट को लेकर NDA में टकराव जारी, आर-पार के मूड में BJP, कहा- मुकेश सहनी का 'इलाज' हो जाएगा

Bihar News: प्रश्नों के उत्तर की जगह मिला भोजपुरी गाना, दूसरा छात्र उससे भी आगे निकला, कहा- पास कर दीजिए शादी तय है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget