एक्सप्लोरर

Exclusive: 'हम तो पहले ही कार्रवाई कर देते', तेज प्रताप के 'एलान' पर जगदानंद सिंह का बड़ा बयान, पढ़ें क्या कहा

जगदानंद सिंह ने कहा, " तेज प्रताप विधायक हैं. मैं उनका सम्मान करता हूं. वे कोई कार्यकर्ता नहीं, निर्वाचित सदस्य हैं. अगर मेरे हाथ में होता तो मैं इस पर एक्शन लेता. लेकिन ये मेरे हाथ में नहीं है."

पटना: पार्टी कार्यकर्ता की बंद कमरे में पिटाई करने के आरोपों में घिरे हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने पार्टी से इस्तीफे का एलान किया है. तेज द्वारा किए गए इस एलान के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है. विभिन्न पार्टियों के नेता इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को एबीपी ने इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) से बातचीत की. बातचीत के दौरान सिंह ने कहा, " तेज प्रताप पर कार्रवाई करना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है. अगर ये मेरा अधिकार होता तो पहले ही कार्रवाई कर देता." 

हर की जानकारी देना उचित नहीं  

जगदानंद सिंह ने कहा, " पूरे मामले में कार्रवाई हो रही है. लेकिन सारी बात की जानकारी पब्लिक डोमेन में दी जाए, ये उचित नहीं है. हर  इंसान अपनी मेहनत और दिमाग की वजह से जगह बनाता है और उसी जगह को अपने गलत प्रभाव का कारण खोता है." उन्होंने बताया कि रामराज ने इफ्तार पार्टी के दिन रोते हुए उन्हें फोन किया था. पर घटना को उन्होंने देखा नहीं था, इसलिए उसे भरोसा दिलाया कि घबराओ मत, जो हुआ है, वो अच्छा नहीं हुआ है. लेकिन पहले स्थिति के स्पष्ट होने की जरूरत है. 

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा " मैं मूकदर्शक नहीं हूं. अब तेज प्रताप नकार रहे हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं किया है. लेकिन व्यक्ति की बात पर भी तो विश्वास किया जा सकता है. आपके अच्छे-बुरे व्यवहार का जनता निर्णय करती है. वे विधायक हैं. इसलिए उनपर हमें एक्शन लेने का पावर नहीं है. अगर टेक्निकल बाधा नहीं होती तो अपने तरीके से मैं इस मामले पर फैसला लेता. सब कुछ ठीक रहा तो लालू यादव 30 तारीख को पटना आ जाएंगे."

एनडीए पर जगदानंद सिंह ने साधा निशाना

एबीपी से बातचीत के दौरान उन्होंने एनडीए पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महाजंगलराज वालों को जितना उत्सव मनाना है, मना लें. राष्ट्रीय जनता दल अपनी मेहनत और परिश्रम के बदौलत काम करता है. कौन सी पार्टी में एक-दो घटना नहीं होती है. जेडीयू में आरसीपी भी चुनौती दे रहे हैं, तो उससे क्या हुआ. हर चीज अपने तरीके से होता है. जहां तक अधिकार क्षेत्र की बात थी, मैंने छात्र आरजेडी का गठन किया.

'सभी मेरा सम्मान करें, ये जरूरी नहीं'

तेज प्रताप यादव द्वारा उनके साथ किए दुर्व्यवहार के संबंध में पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा, " मैं इतना लोकप्रिय नहीं हूं, जो वो और बिहार की 12 करोड़ जनता में सभी हमारी तारीफ करें. तेज प्रताप आरजेडी के विधायक हैं. मैं उनका सम्मान करता हूं. वे कोई कार्यकर्ता नहीं हैं. वे निर्वाचित सदस्य हैं. अगर मेरे हाथ में होता तो मैं इस पर एक्शन लेता. लेकिन ये मेरे हाथ में नहीं है. लालू यादव को पूरे मामले में एक्शन लेना है. मैं कुछ नहीं कर सकता हूं. उनको क्या करना चाहिए ये उनका फैसला है."

यह भी पढ़ें -

LIVE VIDEO: गोपालगंज में फायरिंग की ट्रेनिंग! वन, टू और थ्री कहते ही युवक ने चला दी गोली, खबर में वीडियो है

Patna News: रिसेप्शन में दनादन फायरिंग दूल्हे राजा को पड़ा महंगा, खुशी-खुशी शादी हुई लेकिन एक गलती ने भेज दिया जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget