एक्सप्लोरर

Waqf Amendment Bill: तो क्या बलियावी भी छोड़ देंगे जेडीयू? 10 अप्रैल को इदार-ए-शरिया लेगा बड़ा फैसला

चुनावी साल में नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ने वाली है. वक्फ विधेयक का समर्थन करने से मुस्लिम नेताओं में नाराजगी है. अब पार्टी के बड़े मुस्लिम चेहरे बलियावी भी जदयू छोड़ने का निर्णय ले सकते हैं.

Idar E Sharia Meeting: जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी हैं, जो बड़े मुस्लिम चेहरे हैं. बलियावी एदारा ए शरिया मुस्लिम संगठन के अध्यक्ष भी हैं. बिहार झारखंड उड़ीसा समेत अन्य राज्यों के इस संगठन से जुड़े लोग 10 अप्रैल को पटना पहुंच रहे हैं. पटना के सुल्तानगंज में इदारा-ए-शरिया दफ्तर में बड़ी बलियावी की अध्यक्षता में बैठक होगी.

10 अप्रैल को इदारा-ए-शरिया की अहम बैठक 

इदारा-ए-शरिया दफ्तर में 10 अप्रैल को वक्फ विधेयक पर चर्चा होगी. उस दिन बड़ा फैसला लिया जाएगा. अब सवाल उठ रहा है कि क्या उसी दिन बलियावी जदयू छोड़ने का निर्णय लेंगे? इदारा-ए-शरिया के मुफ्ती अमजद रजा ने बताया कि 10 अप्रैल को होने वाली बैठक की जानकारी सभी को दी गई है. वहीं मौलाना सैफुल्लाह अलीमी ने कहा कि मौलाना गुलाम रसूल बलियावी अपने ओलमा ए कराम व दानिशवरान के साथ 10 अप्रैल को बैठक कर आगे का फैसला लेंगे.

बता दें कि दो दिन पहले ही गुलाम रसूल बलियावी ने एक वीडियो बयान जारी कर विधेयक का विरोध किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम जल्द ही इमारत-ए-शरिया की बैठक बुलाएंगे. हमारा लीगल सेल वक्फ बिल के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगा. जहां भी हाईकोर्ट हैं, वहां हमारे लीगल सेल जल्द ही बैठक करेंगे. हम पूरी ताकत से लड़ेंगे. जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद बलियावी ने ये भी कहा कि लोकसभा में वक्फ विधेयक पारित होने से धर्मनिरपेक्ष और सांप्रदायिक चेहरे दोनों बेनकाब हो गए हैं.

जेडीयू के कई बड़े मुस्लिम लीडर पार्टी से खफा

दरअसल वक्फ बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद जेडीयू के कई बड़े मुस्लिम लीडर पार्टी से खफा हैं. उनका मानना है कि पार्टी ने मुसलमानों के हितों के खिलाफ जाकर इस बिल का समर्थन किया, जिसकी वजह से पार्टी के मुस्लिम नेता आहत हुए और कईयों ने पार्टी तक छोड़ दी. वहीं जेडीयू के बड़े चेहरे गुलाम रसूल बलियावी ने भी इस पर अपना विरोध जताया था, अब चर्चा है कि इमारत-ए-शरिया अगर उनके पार्टी छोड़ने का निर्णय लेती है, तो वो ये भी करने के लिए तैयार हैं. 

ये भी पढ़ें: 'जरूरी नहीं कि हर नेता...', JDU PC में नेताओं की नारजगी के सवाल पर खालिद अनवर की सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget