एक्सप्लोरर

VTR Tiger Attack Bihar: बगहा में आदमखोर बाघ ने फिर दो लोगों को बनाया अपना शिकार, मां-बेटे को नोचकर मार डाला

Tiger Kills Two People: बलुआ गांव स्थित खेत में जाने के दौरान शनिवार को बाघ ने मां-बेटे पर हमला किया. हमले के बाद से ही बाघ को गन्ने के खेत में घेर लिया गया है. देखते ही शूट करने के आदेश हैं.

बगहा: बिहार के बगहा में बाघ ने आदमखोर (VTR Tiger Attack Bihar) का रूप ले लिया है. शनिवार को बाघ ने फिर से दो लोगों को अपना निवाला बनाया. बाघ के हमले (Tiger Attack Bihar) से मरने वाले दोनों मां-बेटे हैं. घटना गोवर्धन थाना इलाके के बलुआ गांव में हुई है. घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. उधर, शुक्रवार को ही बाघ को शूट करने का आदेश दिया गया था. शनिवार को हुए हमले के बाद से बाघ को गन्ने के खेत में घेरा गया है. लगातार उसकी खोजबीन की जा रही है. बताया जा रहा कि बाघ ने अब तक 10 लोगों पर हमला किया है जिसमें नौ की मौत हो चुकी है.

मां-बेटे को मारने के बाद खेत में घेरा गया बाघ

शुक्रवार तक पांच लोगों को अपना निवाला बनाने के बाद शनिवार को मां-बेटे को बाघ ने शिकार बनाया. मृतकों की पहचान बलुआ गांव के बहादुर यादव की पत्नी सिमरिका देवी और सात साल के बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है. आंकड़ों की मानें तो अब तक 10 लोगों को बाघ अपना निवाला बना चुका है. शुक्रवार तक मौत के आंकड़े पांच थे. हालांकि इन मौतों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. शनिवार को बाघ ने फिर से दो लोगों को अपना निशाना बनाते हुए मौत के घाट उतारा है. लोगों ने फिलहाल आदमखोर बाघ को गन्ने के एक खेत में घेर लिया है. लगातार उसकी तलाश की जा रही है. नेपाल से एक्सपर्ट्स की टीमें बुलाई गई हैं. दूसरी ओर बिहार एसटीएफ और शूटर्स भी तैनात हैं. बाघ को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें-Bihar News: बिहार के बगहा में बाघ ने मचाया आतंक, दो दिन में दूसरा शिकार, अब तक 6 मरे, 9 महीने में 7 लोगों पर हमला

मई से अब तक कई लोगों पर हमला

बताया जाता है कि बगहा में एक बाघ कई महीनों से लोगों की जानें ले रहा है और उनको जख्मी कर रहा है. करीब नौ महीने से बाघ घूम रहा और मई 2022 से लेकर अब तक उसने कई लोगों पर हमला किया है जिसमें से सात लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक बाघ को पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात हैं जिसमें करीब 400 लोगों की टीम में 275 लोग स्थानीय हैं. वहीं बाकी विभाग के साथ-साथ कुछ लोगों को बाहर से बुलाया गया है. 25 दिन से जोरशोर टीम लगी है, लेकिन बाघ हाथ नहीं आ सका है.

देखते ही बाघ को शूट करने का है आदेश

बाघ के आतंक से वन विभाग की टीमें भी दहशत में है. इसे लेकर शुक्रवार को ही वन विभाग के अधिकारियों ने नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) से बाघ को शूट करने के आदेश मांगे. एनटीसीए ने तुरंत शूट एट साइट के आदेश दे दिए. शूटिंग के आदेश मिलते ही एसटीएफ तैनात की गई, जिसमें शूटर्स, एक्सपर्ट्स और वन विभाग के कर्मचारी शामिल हैं. शुक्रवार तक पांच लोगों को मारने के बाद शनिवार को दो और लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों ने बवाल मचा दिया है. वन कर्मियों की भी पिटाई की बातें सामने आ रही है.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CM योगी को भेजी चिट्ठी, लिखा- JP के गांव में अधूरे काम को पूरा करे यूपी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget