एक्सप्लोरर

Bihar News: किशनगंज में घूस लेते निगरानी विभाग ने कार्यपालक अभियंता को किया गिरफ्तार, 1 लाख 10 हजार रुपए के साथ पकड़ा

Kishanganj News: मामला भवन निर्माण विभाग का है. शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

किशनगंज: जिले में निगरानी विभाग ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की है. भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार को एक लाख दस हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों निगरानी विभाग ने पकड़ा (Kishanganj News) है. निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद भवन निर्माण विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया है. वहीं, इसको लेकर निगरानी विभाग के डीएसपी विकास कुमार वास्तव ने बताया कि खगड़ा मछुआरा निवासी नरेश कुमार दास के द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि बिल निकासी के एवज में 20 प्रतिशत कमिशन की मांग की जा रही है. इस शिकायत के बाद इस मामले में एक्शन लिया गया है.

मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है- निगरानी डीएसपी 

डीएसपी विकास कुमार वास्तव ने बताया कि भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद निगरानी विभाग के द्वारा मामला दर्ज कर अनुसंधान की गई. आज कार्यपालक अभियंता को निरीक्षण भवन से रंगे हाथो घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. टीम ने रंगे हाथों एक लाख दस हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है. छापेमारी टीम में दस लोग शामिल रहे. इस कार्रवाई के बाद घूसखोर कार्यपालक अभियंता को निगरानी की टीम पटना लेकर जाएगी. निगरानी डीएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

भवन निर्माण विभाग में मचा हड़कंप

निगरानी विभाग के इस कार्रवाई के बाद भवन निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया. इस कार्रवाई के बाद विभाग के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. वहीं, निगरानी विभाग इसे बड़ी सफलता मान रही है. इस कार्रवाई के लिए निगरानी विभाग के कर्मी पटना से पहुंचे थे. कानूनी प्रक्रिया के बाद घूसखोर अभियंता को निगरानी की टीम अपने साथ पटना लेकर चली जाएगी.

ये भी पढ़ें: Teacher Recruitment Manual: सुशील मोदी को हुई शिक्षक अभ्यर्थियों की चिंता, पूछे ये सवाल, तेजस्वी के वादे को बताया फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget