एक्सप्लोरर

Teacher Recruitment Manual: सुशील मोदी को हुई शिक्षक अभ्यर्थियों की चिंता, पूछे ये सवाल, तेजस्वी के वादे को बताया फेल

Sushil Kumar Modi Comment: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अब तक आठ बार शिक्षक भर्ती नियमावली में बदलाव हो चुका है. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर बिहार की प्रतिभा का अपमान कर रहे.

पटना: बिहार में शिक्षक बहाली की नियमावली में एक बार फिर संशोधन के बाद सियासत गरमा गई है. एक तरफ अभ्यर्थियों ने आक्रोश जताया है तो वहीं दूसरी ओर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने चिंता जताई है. सुशील मोदी ने बुधवार (28 जून) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति के मुद्दे को बिहार सरकार (Bihar Government) ने मजाक बनाकर रख दिया है.

'शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर कर रहे अपमान'

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अब तक आठ बार शिक्षक भर्ती नियमावली में बदलाव हो चुका है. अब बिहार सरकार की ओर से तुगलकी फरमान आया है कि बाहरी लोग बिहार में शिक्षक बन सकते हैं. मुझे चिंता है कि बिहारी छात्र अब कहां जाएंगे? बिहारी छात्रों का हक मारा जा रहा है. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर बिहार की प्रतिभा का अपमान कर रहे यह कह कर कि बहाली में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के कॉम्पीटेंट अभ्यर्थी नहीं मिल पाते हैं. सीट खाली रह जाती थी जिसके बाद सरकार ने इस तरह का निर्णय लिया है.

सुशील मोदी ने पूछा- आखिर कितनी बार दी जाएगी परीक्षा?

सुशील कुमार मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में तो अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के तेज तर्रार छात्र हैं. सबसे ज्यादा आईएएस और आईपीएस बिहार से बनते हैं. आईआईटी में जा रहे हैं. सीटीईटी, एसटीईटी, बीटीईटी परीक्षा क्वालीफाई कर चुके शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलना था, लेकिन नई शिक्षक भर्ती नियमावली 2023 के तहत फिर से परीक्षा देने के लिए कहा जा रहा है. आखिर जो लोग पास कर चुके हैं वह कितनी बार परीक्षा देंगे?

सुशील मोदी ने कहा कि कोई बहाली नहीं होगी. बार-बार संशोधन कर बहाली को फंसाया जा रहा है. तेजस्वी का वादा था पहली कैबिनेट मीटिंग में शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति का फैसला लेंगे. सरकार को बने हुए एक साल हो गए. वादा पूरा नहीं हुआ. वहीं जब सुशील मोदी से पूछा गया कि नीतीश को क्या यह लग रहा कि वह नेशनल लीडर हैं? पूरे देश के भविष्य का चिंता करनी है ना कि केवल बिहार की इसलिए इस तरह का संशोधन शिक्षक अभ्यर्थी नियमावली में हुआ? इस पर सुशील मोदी ने कहा कि कभी पीएम नहीं बन पाएंगे न संयोजक. बिहार की चिंता करें. बिहार भी नहीं संभल रहा है.

 

यह भी पढ़ें- BPSC 69th CCE Notification: 69वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिस जारी, लास्ट डेट और योग्यता के बारे में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget