एक्सप्लोरर

VIDEO: सीवान में कार से शराब लूटते ग्रामीणों का वीडियो वायरल, बस को टक्कर मारने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी गाड़ी

Siwan News: मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बसंतपुर के मुड़ा टेडी गांव के पास शराब लदी कार ने बस में टक्कर मार दी. वहीं, इस मामले की जांच पुलिस जुट गई है.

सीवान: शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर कार से शराब लूटते वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. वायरल वीडियो सीवान का है. वीडियो में दिख रहा है कि एक कार खड़ी है, जिसमें शराब है और इसे ग्रामीणों लूट (Siwan News) रहे हैं. कार एक बस को टक्कर मारने के बाद सड़क के दूसरी तरफ चली गई. इसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने कार में शराब देख लूट शुरू कर दी. घटना सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र मुड़ा टेडी गांव के समीप की है. वहीं, इस मामले को लेकर बसंतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि कार चालक को इलाज के लिए सीवान भेजा गया है. कुछ शराब की बरामदगी हुई है.

कार चालक गंभीर रूप से घायल 

बताया जा रहा है कि पटना से सीवान जाने के क्रम में मुड़ा टेडी गांव के पास बस रुकी थी. इस क्रम में शराब लदी कार काफी तेजी से सीवान से पटना की तरफ जा रही थी और मोड़ होने के कारण बस को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वहीं, कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना को देखकर वहां स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए जिन्होंने पहले कार के ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वहीं, कुछ लोगों ने देखा कि कार के अंदर शराब भरी पड़ी है इसके बाद लोगों ने शराब को लूटना शुरू कर दिया. 

कार चालक की पहचान की जा रही है- पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बसंतपुर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस को देखते ही शराब लूट रहे ग्रामीण भाग गए. वहीं, पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली. इस मामले में बसंतपुर के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. बस पटना से सीवान आ रही थी. घटनास्थल पर बस से यात्री उतर रहे थे. इस दौरान काफी तेज गति से सीवान से पटना जा रही कार ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. वहीं, आगे उन्होंने बताया कि जब्ती की सूची बनाई जा रही है. कार चालक की पहचान की जा रही है. इसके साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है की ये शराब की खेप कहां पहुंचाई जा रही थी.

ये भी पढ़ें: Bihar News: राजधानी पटना के चप्पल गोदाम में लगी भीषण आग में झुलसने से दो लोगों की हुई मौत, वृद्ध को बचाया गया सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बांकीपुर में धीमा मतदान, जानें- मंजालपुर का हाल
LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बांकीपुर में धीमा मतदान, जानें- मंजालपुर का हाल
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'
'कौन प्रशांत किशोर?' बांकीपुर उपचुनाव के बीच राम कृपाल यादव का निशाना
'कौन प्रशांत किशोर?' बांकीपुर उपचुनाव के बीच राम कृपाल यादव का निशाना
बांकीपुर में BJP और जन सुराज मिलकर लड़ रही? दावा- 'दोनों अंदरखाने…'
बांकीपुर में BJP और जन सुराज मिलकर लड़ रही? दावा- 'दोनों अंदरखाने…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget