एक्सप्लोरर

Bihar News: राजधानी पटना के चप्पल गोदाम में लगी भीषण आग में झुलसने से दो लोगों की हुई मौत, वृद्ध को बचाया गया सुरक्षित

Patna News: मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र का है. मृत दोनों व्यक्ति की पहचान जमुई जिला के रहने वाले चप्पल कारीगर मुकेश दास और महादेव दास के रूप में हुई है.

पटना: राजधानी पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक चप्पल गोदाम में आग लग गई और आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में मौजूद दो व्यक्ति की झुलसने से मौत (Patna News) हो गई. दरअसल खाजेकलां थाना क्षेत्र के हजारी मोहल्ला में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब किसी कारणवश चमड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई. वहीं, आग की लपटें इतनी तेज थी कि गोदाम के ऊपर में रहने वाले लोग जल गए. स्थानीय लोगों की मदद से एक वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

जमुई के रहने वाले थे दोनों मजदूर

स्थानीय लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड टीम को सूचना देने पर घंटों बाद पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस चमड़े के गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई. मृत दोनों व्यक्ति की पहचान जमुई जिला के रहने वाले चप्पल कारीगर मुकेश दास और महादेव दास के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों रिश्ते में मामा-भांजा थे और कई सालों से यहां चप्पल बनाने का कारोबार कर रहे थे.

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है- एसएसपी 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले को लेकर पटना के सिटी एसएसपी सरथ आरएस ने बताया कि घटना बीती रात्रि की है. इसमें दीपावली के दीप और पटाखे से कोई लेना देना नहीं है. प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. गोदाम में चमड़े के समान थे जो की ज्वलनशील होते हैं. यहीं कारण है कि भीषण आग लग गई. दो लोगों की मौत हो गई है, लेकिन हम लोग सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं और किसके परमिशन से यहां चप्पल बनाने का कारोबार हो रहा था? उन सभी बिंदुओं पर जांच हम लोग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar News: नवादा में दिवाली की रात जुआ खेलने का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, चाकू से गोदकर हत्या

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget