एक्सप्लोरर

VIDEO: ‘बिहार में का बा’ के बाद आया ‘यूपी में का बा’, योगी आदित्यनाथ पर तंज, गाया- बाबा के दरबार में खत्तम रोजगार बा

UP Election 2022: बिहार में का बा के बाद अब नेहा का यूपी पर किया गया व्यंग्य वायरल हो रहा है. गीत में रोजगार के साथ-साथ हाथरस की घटना, कोरोना वायरस के बीच गंगा में तैरती लाशों का जिक्र किया है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव  के समय नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) ने एक व्यंग्य कर गीत गाया था जिसके बोल थे ‘बिहार में का बा.’ इसके बाद काफी लोगों ने नेहा सिंह राठौर को पहचान लिया था. अब एक बार फिर उन्होंने यूपी चुनाव (UP Election 2022) से पहले कुछ ऐसा ही व्यंग्य किया है और योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर तंज कसा है. गाने के बोल में उन्होंने कहा है- ‘यूपी में का बा, बाबा के दरबार में खत्तम रोजगार बा.’  

'बिहार में का बा' के बाद अब 'यूपी में का बा' वायरल हो रहा है. नेहा अपने व्यंग्य से जनता की पीड़ा बता रही हैं. गीत की शुरुआत बाबा के दरबार से होती है. 'बाबा के दरबार बा... खत्तम रोजगार बा... हाथरस के निर्णय जोहत लइकी के परिवार बा, कोरोना से लाखन मर गइलन, लाशन से गंगा भर गइलें, टिकठी और कफन नोचत कुकुर और बिलाड़ बा, मंत्री के बेटवा बड़ी रंगदार बा, किसानन के छाती पर रौगत मोटर कार बा, एक चौकीदार, बोलो के जिम्मेदार बा....' उन्होंने गीत का अंत 'जिंदगी झंड, पर फिर भी घमंड बा!' पंक्ति से किया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Report: पछुआ ने बढ़ाई कनकनी, पटना में तीन डिग्री गिरा तापमान, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी 

रविवार को नेहा ने शेयर किया गाना

नेहा सिंह राठौर ने रविवार की सुबह ट्विटर पर इसे शेयर किया है. वह लाल और पीले रंग की साड़ी पहनी हुई हैं. साथ में टिकुली-बिंदी भी है. गीत में रोजगार के साथ-साथ हाथरस की घटना, कोरोना वायरस के बीच गंगा में तैरती लाशों का जिक्र किया है.

बता दें कि नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर की रहने वाली हैं. 2018 में यूपी के कानपुर से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद संगीत के क्षेत्र में आ गईं और वो अब इन दिनों लोकगीत गा रही हैं. बिहार विधानसभा चुनाव आते ही सोशल मीडिया पर बिहार में का बा से छा गईं. इसके बाद फेसबुक और ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ गई.  

यह भी पढ़ें- Bihar News: पप्पू यादव की ‘दहाड़’, कहा- नित्यानंद राय और तेजस्वी को चुल्लू भर पानी में डूब मर जाना चाहिए, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget