एक्सप्लोरर

Vaishali Road Accident: वैशाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 लोगों की मौत, तीन घायल

Road Accident: वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास यह हादसा हुआ है. हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

Vaishali Road Accident: बिहार के वैशाली में सोमवार (29 जुलाई) को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रक और ऑटो के बीच हुए जबरदस्त टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास यह हादसा हुआ है. दो लोगों की मौके पर मौत हुई जबकि दो लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया.

सभी घायलों की हालत चिंताजनक

बताया जाता है कि ट्रक और ऑटो में जबरदस्त टक्कर हुई है. इसी हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. घायलों को इलाज के लिए वैशाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया. सभी घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के रहने वाले थे मृतक

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार टेंपो में सवार सभी लोग हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र स्थित हरोली बूढ़ी माई स्थान से पूजा कर वापस लौट रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. 

एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे सभी

इस पूरे मामले में वैशाली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि तेज रफ्तार ट्रक की ऑटो से टक्कर हो गई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद मौके पर दो लोगों की मौत हो गई और हाजीपुर सदर अस्पताल में दो महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. मृतकों में तीन महिलाएं हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

इस पूरी घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा "वैशाली जिले के चकवस कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क हादसे में 4 लोगों की मृत्यु दुःखद. शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है. घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है."

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर के चुनावी ऐलान पर JDU की बड़ी 'भविष्यवाणी', BJP और RJD ने भी बता दिया रिजल्ट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget