एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर के चुनावी ऐलान पर JDU की बड़ी 'भविष्यवाणी', BJP और RJD ने भी बता दिया रिजल्ट!

Prashant Kishor News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ऐलान कर दिया है कि 2025 में वह जनता का राज लाएंगे. 2 अक्टूबर को पार्टी का गठन करने जा रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Reaction on Prashant Kishor: दो अक्टूबर 2024 को जन सुराज को पार्टी में बदलकर क्या बिहार में प्रशांत किशोर विकल्प के तौर पर उभर रहे हैं? प्रशांत किशोर की सियासी रणनीति से क्या बिहार के राजनीतिक दलों का समीकरण बिगड़ने वाला है? जेडीयू, बीजेपी या फिर आरजेडी प्रशांत किशोर किसका खेल बिगाड़ेंगे? जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ऐलान कर दिया है कि 2025 में उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और वह जनता का राज लाएंगे. ऐसे में जेडीयू, बीजेपी और आरजेडी के नेता इसे कैसे देख रहे हैं ये समझिए.

जेडीयू के नेता और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोमवार (29 जुलाई) को एबीपी न्यूज़ से कहा कि जन सुराज प्रशांत किशोर का संगठन है. उसे प्रशांत किशोर राजनीतिक पार्टी का स्वरूप देने की तैयारी में लगे हुए हैं. नीरज कुमार ने तीखा हमला करते हुए कहा कि राजनीति के जितने भी छूटे हुए कारतूस हैं वह प्रशांत किशोर के नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हो गए हैं.

'...वह डैमेज करेंगे या खुद डैमेज हो जाएंगे'

नीरज कुमार ने कहा कि इन लोगों को जानकारी नहीं है कि प्रशांत किशोर राजनीति में व्यवसाय करते थे. कंपनी बनाकर नारा गढ़ना प्रशांत किशोर का काम था. अब जब प्रशांत किशोर व्यवसाय में असफल हो गए हैं तो राजनीति में आ गए हैं. जेडीयू नेता ने यह भी दावा किया कि प्रशांत किशोर के राजनीति में आने से जेडीयू को कोई नुकसान नहीं होगा. यह भी कहा कि 2025 में प्रशांत किशोर को पता चल जाएगा कि वह डैमेज करेंगे या खुद डैमेज हो जाएंगे.

बीते रविवार (28 जुलाई) को पटना के बापू सभागार में कर्पूरी ठाकुर की पोती डॉक्टर जागृति भी जन सुराज से जुड़ गईं. इस पर नीरज कुमार ने तंज कसा. उन्होंने ने कहा कि प्रशांत किशोर के साथ जाना लोगों को पसंद आएगा या फिर जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला वो लोग पसंद करेंगे. किसी की पार्टी ज्वाइन करने से कोई किसी को रोक नहीं सकता, लेकिन प्रशांत किशोर का लक्ष्य क्या है पहले वह जनता को बताएं. नीरज कुमार ने कहा कि इनको (प्रशांत किशोर) को भ्रम हो गया है कि हम ही हैं तो पृथ्वी है.

पुराना कैसेट बजा रहे प्रशांत किशोर: आरजेडी

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की 14 करोड़ जनता अपना भविष्य देख रही है. समझ रही है कि हम कहां सुरक्षित हैं. बिहार में नौजवान, किसान और गरीबों के हित की बात कौन कर रहा है यह जनता देख रही है. प्रशांत किशोर को मृत्युंजय तिवारी ने राजनीतिक मौसम का एक पार्टी बताया. कहा कि प्रशांत किशोर लालू काल का जिक्र नहीं बल्कि पुराना कैसेट बजा रहे हैं. जन सुराज में कर्पूरी ठाकुर की पोती के शामिल होने पर मृत्युंजय तिवारी ने इसे मामूली बात बताया. कहा कि आज कर्पूरी ठाकुर की आत्मा कराह रही होगी.

प्रशांत किशोर एक इवेंट मैनेजर: बीजेपी

उधर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राकेश सिंह ने कहा है कि राजनीति में जितने भी घिसे हुए लोग हैं वह प्रशांत किशोर के साथ जा रहे हैं. प्रशांत किशोर एक इवेंट मैनेजर हैं. उन्होंने अपने इवेंट के तहत बिहार में टेंट लगाना शुरू किया था. बिहार की जनता जानती है कि इस राज्य का विकास डबल इंजन की सरकार यानी एनडीए करती है और एनडीए ही करेगी. ऐसे में प्रशांत किशोर के इन राजनीतिक फेरों में बिहार की जनता फंसने वाली नहीं है.

यह भी पढ़ें- हरिभूषण ठाकुर के एक बयान से मचा बवाल, RJD ने क्यों कहा- बचौल को देश से बाहर करें? JDU भी फायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में खान सर के कोचिंग पर क्यों हुआ हमला? गुरु रहमान ने बताया, 'पूरा मामला...'
पटना में खान सर के कोचिंग पर क्यों हुआ हमला? गुरु रहमान ने बताया, 'पूरा मामला...'
खान सर कोचिंग मामला: गिरफ्तार होने वाले रौशन आनंद का बड़ा बयान, बोले- 'हमको…'
खान सर कोचिंग मामला: गिरफ्तार होने वाले रौशन आनंद का बड़ा बयान, बोले- 'हमको…'
Patna News: PMCH में गार्ड की 'गुंडई' और मारपीट मामले में क्या हुई कार्रवाई? अधीक्षक ने दी सफाई
PMCH में गार्ड की 'गुंडई' और मारपीट मामले में क्या हुई कार्रवाई? अधीक्षक ने दी सफाई
खान सर कोचिंग मामला: रोशन आनंद सहित 3 गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री बोले- 'अगले 3 महीने में…'
खान सर कोचिंग मामला: रोशन आनंद सहित 3 गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री बोले- 'अगले 3 महीने में…'

वीडियोज

Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मालवीय नगर अग्निकांड: वसीम राजा समेत कई लोगों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ऐसे बचाई लोगों की जान
मालवीय नगर अग्निकांड: वसीम राजा समेत कई लोगों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ऐसे बचाई लोगों की जान
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब BJP के नए चीफ केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान, 'सबसे पहले...'
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब BJP के नए चीफ केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान, 'सबसे पहले...'
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; BCCI ने जीरा किया शेड्यूल 
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; शेड्यूल जारी
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
Bengal News: TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
Explained: सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सचिव को हटाया, OSM टेंडर की जांच के आदेश, इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
CBSE के चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, OSM टेंडर की जांच के आदेश, इस मामले में अब तक क्या हुआ?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
Embed widget