एक्सप्लोरर

Bihar Election: महागठबंधन से मोह भंग होने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने दी आखिरी चेतावनी, कहा- जल्द लूंगा कोई फैसला

महागठबंधन से मोह भंग होने के बाद बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने भी साफ शब्दों में कहा है कि पार्टी ने मुझे अधिकृत किया है और मैं जल्द ही निर्णय लूंगा.

पटना: बिहार में जैसे-जैसे चुनाव करीब आता जा रहा है, राजनैतिक दलों के सब्र का बांध भी टूटता जा रहा है. एनडीए और महागठबंधन के अंदर अब तक सीटों का समझौता तो नहीं हो पाया मगर सहयोगियों ने पैंतरां बदलना शुरू कर दिया है. एनडीए में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, तो इधर महागठबंधन भी बिखरते हुए नजर आ रही है.

उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी के खिलाफ खोला मोर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का महागठबंधन से मोहभंग हो गया है. आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गुरुवार को उपेन्द्र कुशवाहा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई थी.

आपात बैठक के बाद कही यह बात

इस बैठक के बाद एबीपी से बातचीत के दौरान आरएलएसपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता माधवआनंद ने साफ शब्दों में कहा कि महागठबंधन में अब कुछ बचा नहीं है. लेकिन निर्णय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को अधिकृत किया गया है जो अगले एक से दो दिन में निर्णय लेकर पार्टी का रुख साफ कर देंगें. इधर, बैठक के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने भी साफ शब्दों में कहा है कि पार्टी ने मुझे अधिकृत किया है और मैं जल्द ही निर्णय लूंगा.

जेडीयू प्रवक्ता ने कही यह बात

उपेन्द्र कुशवाहा के इस रुख पर जेडीयू बहुत खुश नजर आ रही है. जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा की उपेन्द्र कुशवाहा को ये बात देर से समझ आई. लेकिन ये अच्छी बात है कि उन्हें समय रहते ये समझ आ गई. गठबंधन के अन्य घटक दलों के साथ आरजेडी के बाकी सहयोगियों को समझ आ गया है कि बिहार को सम्भालने की क्षमता तेजस्वी में नहीं है.

आरजेडी प्रवक्ता ने कही यह बात

हालांकि, उपेन्द्र कुशवाहा के इस रुख पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने चुटकी लेते हुए कहा कि जिनका एनडीए ने अपमान किया था, उन्हें आरजेडी ने सम्मान दिया था. लेकिन ये सम्मान उन्हें रास नहीं आई. ऐसे में जिसको जहां जाना है जाए, बिहार की जनता तेजस्वी के साथ है और महागठबंधन का लगातार दायरा बढ़ रहा है. ऐसे में उन्हे फर्क नहीं पड़ता कि कौन कहां जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप

वीडियोज

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget