एक्सप्लोरर

जानें- बिहार से कितना बड़ा है यूपी का बजट, जनता पर कितने लाख करोड़ खर्च करेंगे दोनों राज्य

UP Budget 2021 vs Bihar Budget 2021: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को विधानमंडल में 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट पेश किया. बिहार में पेश किए गए बजट के अनुसार अगले एक साल में सरकार कुल 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

UP-Bihar Budget: पूरा विश्व इस समय कोरोना महामारी की चपेट में है. वैक्सीन का निर्माण हो जाने के बाद भी कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है. बीते लगभग एक साल से भारत में भी कोरोना ने आतंक मचाया हुआ है. पिछले साल तो हालात ऐसे बने कि देश को सख्त लॉकडाउन के दौर से गुजरना पड़ा. ऐसे में पूरे देश में पलायन का भयानक मंजर भी दिखा. पलायन की सबसे दर्दनाक तस्वीरें यूपी और बिहार में देखने को मिली. सड़कों पर महीनों तक इन दोनों राज्यों के प्रवासी मजदूरों का रेला चलता रहा. इस वजह से इस बार इन राज्यों के बजट पर पूरे देश की निगाहें टिकी थी. हालांकि इस बजट में दोनों ही राज्यों ने प्रवासी मजदूरों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया.

साल 2021 का बजट जहां यूपी में योगी सरकार का आखिरी पूर्णकालिक बजट था, तो वहीं बिहार में नीतीश कुमार के एक फिर से सत्ता में आने के बाद का पहला बजट था. यूपी में इसी साल अप्रैल महीने में पंचायत चुनाव होने हैं, ऐसे में योगी सरकार के बजट में चुनावी झलक भी देखने को मिली. वहीं नीतीश सरकार के बजट में महिलाओं के कल्याण पर जोर था.

योगी सरकार ने साढ़े पांच लाख करोड़ का बजट पेश किया

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को विधानमंडल में 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट पेश किया. राज्य में पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच पेश किए गए इस बजट में सरकार अगले साल के विधानसभा चुनाव के लिए भी पुख्ता जमीन तैयार करने की कोशिश कर रही है. बजट में कन्या सुमंगल योजना के लिए 1200 करोड़, महिला शक्ति केंद्रों के लिए 32 करोड़ रुपये, गांव में स्टेडियम के लिए 25 करोड़ रुपये, संस्कृत स्कूलों में फ्री छात्रावास की सुविधा, बीमा के लिए 600 करोड़ की व्यवस्था, अधविक्ता चैंबर के लिए 20 करोड़ रुपये, प्रदेश की नहरों के लिए 700 करोड़, डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के लिए 32 करोड़ रुपये, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए 1107 करोड़ रुपये, निर्माधाीन मेडिकल कालेजों के लिए 950 करोड़ रुपये, चित्रकूट में पर्यटन के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है.

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि 2021-22 का बजट युवाओं और रोजगारों को समर्पित है. प्रदेश की हर महिला को सुरक्षा दे रहे हैं. अपराधियों पर सरकार कठोर कार्रवाई कर रही है. बजट में यूपी को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य का प्रावधान है.

बिहार में 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ रुपये का बजट पेश

बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सोमवार को बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश किया. पेश किए गए बजट के अनुसार अगले एक साल में सरकार कुल 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसमें राज्य के विकास योजना मद में 1,00,51,880 करोड़ रूपये और स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय मद में 1,17,783.84 करोड़ रुपये है.

आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य है यूपी

बता दें कि उत्तर प्रदेश आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य है. साल 2011 की जनगणना के मुताबिक यूपी की आबादी तकरीबन 20 करोड़ है. लोकसभा सीटों के लिहाज से भी यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है. यहां से लोकसभा के 80 सदस्य चुनकर सदन में पहुंचते हैं.

आबादी के लिहाज से यह देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है बिहार

वहीं बिहार की बात करें तो आबादी के लिहाज से यह देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है. 2011 की जनगणना के मुताबिक बिहार में 10 करोड़ से ज्यादा की आबादी है. वहीं 40 संसद सदस्य बिहार से लोकसभा के लिए चुने जाते हैं.

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड आने से पहले ध्यान दें इन पांच राज्यों के लोग, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर होगी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget