एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'मौलवी, मस्जिद, फतवे और....', गिरिराज सिंह के मुसलमानों पर विवादित बयान

Textiles Minister Giriraj Singh: बेगूसराय में सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि जिसकी आप मदद करते हैं. अगर वही बेईमान हो जाए, तो उसे नमक हराम तो कहेंगे ही ना? 

केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने मुसलमानों को बेईमान और नमक हराम बताया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की योजना का लाभ उठा कर उन्हें ये लोग वोट नहीं देते. बेगूसराय में शुक्रवार को उन्होंने क्षेत्रीय भाषा में लोगों से पूछा कि जिसकी आप मदद करते हैं, अगर वही बेईमान हो जाए, तो उसे नमक हराम तो कहेंगे ही ना? 

'तो मंदिरों से भी हुंकार तो होगी'

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में अगर मौलवी साहब मस्जिदों से फतवा जारी करेंगे, तो मंदिरों से भी हुंकार तो होगी ही. एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में सबके विकास के लिए नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार मिलकर काम कर रहे हैं. मुस्लिम समुदाय के लोग तमाम तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ तो लेते हैं, लेकिन वोट नहीं देते.

उन्होंने कहा कि "जब मुसलमानों से पूछा जाता है कि क्या उन्होंने योजनाओं का लाभ लिया, तो कहते हैं हां, मोदी जी को वोट दिया, तो कहते हैं हां, जब खुदा की कसम खाने को कहा जाता है, तो कहते हैं नहीं। जब उनसे पूछा जाता है कि क्या नरेंद्र मोदी ने उन्हें गाली दी, तो कहते हैं नहीं."

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के एआई वीडियो को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने इसे महिलाओं और गरीबों का अपमान बताया है. केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को कहा, "मैं बस इतना कहूंगा कि राहुल गांधी बहुत नीचे गिर गए हैं. जैसे उन्हें अपनी मां की परवाह नहीं है, वैसे ही वह किसी और की मां का सम्मान कैसे कर सकते हैं?"

राहुल गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री के खिलाफ एआई वीडियो बनाने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसे लोगों को सामाजिक और कानूनी रूप से दंडित किया जाना चाहिए. पहले उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अब उनके खिलाफ एआई वीडियो बना रहे हैं. क्या वह इस वीडियो के जरिए यह बताना चाहते हैं कि वह एक धोखेबाज और दुष्ट व्यक्ति हैं?"

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: ओवैसी के गठबंधन प्रस्ताव पर RJD का रुख सख्त, कहा- AIMIM ने खोल दी अपनी पोल, क्या बोली JDU?

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget