एक्सप्लोरर

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री RCP सिंह को नीतीश सरकार ने दिया एक और झटका, राज्यसभा के बाद अब बंगला भी छीना

नीतीश सरकार ने आरसीपी सिंह से पटना स्थित सरकारी बंगला छीन लिया है. जेडीयू नेता इस बंगले में कई साल से रह रहे थे. यह बंगला जेडीयू के विधान पार्षद संजय गांधी के नाम से आवंटित था.

पटना: राज्यसभा का टिकट कटने के बाद केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह (Union Minister RCP Singh) को एक और बड़ा झटका लगा है. नीतीश सरकार (Nitish Government) ने उनसे पटना स्थित सरकारी बंगला भी छीन लिया है. यह बंगला अब बिहार के मुख्य सचिव संजय कुमार को अलॉट किया गया है. जेडीयू नेता आरसीपी सिंह (RCP Singh) इस बंगले में कई साल से रह रहे थे. यह बंगला जेडीयू के विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ संजय गांधी के नाम से आवंटित था, जिन्हें नया बंगला आवंटित कर दिया गया है.

बता दें कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है, पर जेडीयू ने उन्हें दोबारा राज्यसभा का टिकट नहीं दिया और उनके बदले झारखंड में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे खीरू महतो को राज्यसभा भेज दिया है. इसको लेकर अभी चर्चा हो ही रही थी कि अब नीतीश सरकार ने उनका पटना स्थिति सरकारी बंगला भी छिन लिया. आरसीपी सिंह पिछले करीब 10 सालों से यहां रह रहे थे. मगर अब उन्हें इसे खाली करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर रांची में जानलेवा हमला, हेमंत सरकार से उपद्रवियों के खिलाफ BJP ने की कार्रवाई की मांग

जेडीयू की ओर से नरेंद्र मोदी कैबिनेट में इकलौते मंत्री हैं RCP

उधर, राज्यसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ना पड़ सकता है. ऐसे में वे अधिकतम 6 महीने तक ही केंद्रीय मंत्री रह सकते हैं. एनडीए गठबंधन में जेडीयू की ओर से आरसीपी सिंह ही नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं. सात जुलाई को वे भी राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल ये भी है कि आरसीपी के बाद केंद्र में जेडीयू का नेतृत्व कौन करेगा?

जानें कैसे शुरू हुआ RCP-नीतीश का विवाद

बता दें कि नीतीश और आरसीपी के बीच रिश्तों में कड़वाहट केंद्र के मंत्री पद को लेकर ही शुरू हुआ था. तब आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और वे खुद केंद्र में मंत्री बन गए. इसको लेकर नीतीश काफी नाराज हुए थे. नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्रीमंडल में कुछ और मंत्री पद चाहते थे, पर बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं हुई और अंत में आरसीपी को मंत्री बना दिया गया. बाद में नीतीश ने ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया और इसबार के राज्यसभा चुनाव में उनका पत्ता साफ कर दिया.

ये भी पढ़ें- Prophet Muhammad Row: पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद बिहार में भी विरोध प्रदर्शन, रासुका लगाने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget