एक्सप्लोरर

'यह तीन लाख करोड़ रुपये...', बजट पर विपक्ष की आलोचना के बाद गिरिराज सिंह ने समझाया

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले बिहार का बजट बहुत कम होता था और अब यह तीन लाख करोड़ रुपये है. यह बिहार के विकास को दर्शाता है.

Giriraj Singh Statement: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की महत्वपूर्ण प्रगति की सराहना की. इसके साथ ही विपक्ष की आलोचना और टिप्पणियों का जवाब देते हुए राज्य के आर्थिक परिवर्तन पर जोर दिया.

'बिहार का बजट बहुत कम होता था'

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "आप अंदाजा लगा सकते हैं, पहले बिहार का बजट बहुत कम होता था और अब यह तीन लाख करोड़ रुपये है. यह बिहार के विकास को दर्शाता है, जो लोग इसे नहीं देख पाते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि पहले बिहार कैसा था."

उन्होंने कहा, "पहले बिहार में सड़कें गड्ढों से भरी थीं और शहर अंधेरे में डूबे हुए थे. आज आप बिहार के किसी भी कोने से पटना पांच घंटे में पहुंच सकते हैं. यह नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार का काम है. इसी ने बिहार को उसकी पहचान दी है और आगे भी देगी."

तेजस्वी यादव के प्रधानमंत्री मोदी पर हाल ही में किए गए कटाक्ष का पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "लालू मखाना और सत्तू के महत्व को अच्छी तरह जानते हैं. साथ ही फिरौती, अपहरण और नवविवाहितों से गाड़ी छीनने के इतिहास को भी अच्छी तरह जानते हैं. यह अब बिहार की पहचान नहीं रही.

गिरिराज ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना

हम गर्व से कहते हैं कि सत्तू और मखाना हमारी पहचान है. मखाना दुनिया भर में सुपरफूड बन गया है और सत्तू भी सुपरफूड है." बिहार कांग्रेस के एक बयान पर जिसमें पार्टी ने खुद को 'ए' टीम बताया था, सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा, "ए, बी या सी टीम कौन है? जनता तय करेगी. कांग्रेस अभी भी अपने अस्तित्व और नेतृत्व की तलाश कर रही है. उनका न तो कोई अस्तित्व है और न ही कोई नेतृत्व."

इसके अलावा, गिरिराज सिंह ने पुष्टि की कि बिहार भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला कर लिया है. उन्होंने कहा, "मंगलवार को भाजपा राज्य परिषद की बैठक में आधिकारिक तौर पर पुष्टि की जाएगी कि दिलीप जायसवाल बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे."

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष का होगा चुनाव, किसके नाम पर लगेगी मुहर? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget