एक्सप्लोरर

उमेश कुशवाहा बनाए गए बिहार JDU के अध्यक्ष, CM नीतीश ने आखिरी वक्त पर बदला फैसला

कल तक इस पद के लिए पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह का नाम तय माना जा रहा था, लेकिन सीएम नीतीश ने आखिरी समय में अपना फैसला बदलते हुए उमेश कुशवाहा को बिहार जेडीयू के अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर दिया. उनके इस फैसले से सभी चौंक गए.

पटना: जेडीयू राज्य परिषद की बैठक के दूसरे दिन सीएम नीतीश ने फिर एक बार सबको चौंका दिया. सीएम नीतीश ने रविवार को आखिरी समय में अपना फैसला बदलते हुए उमेश कुशवाहा को बिहार जेडीयू के अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर दिया. कल तक इस पद के लिए पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह का नाम तय माना जा रहा था. गौरतलब है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष विशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने तबीयत का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद से मुक्त किए जाने की इच्छा जताई थी.

ऐसे में रविवार को बैठक के दौरान पहले उन्होंने इस्तीफा दिया और फिर उनकी जगह उमेश कुशवाहा को यह जिम्मेदारी सौंप दी गयी है.

खुद उमेश कुशवाहा को भी नहीं थी जानकरी

मिली जानकारी अनुसार अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने की जानकारी खुद उमेश कुशवाहा को भी नहीं थी. लेकिन वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के इस्तीफे के बाद अचानक बैठक में बिहार जेडीयू के अध्यक्ष पद के लिए उमेश कुशवाहा का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसपर वहां मौजूद नेताओं ने सहमति जताई. जिसके बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया.

कुशवाहा वोटर्स को साधने की है तैयारी

बता दें कि कल तक ये चर्चा थी कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक रामसेवक सिंह जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाएंगे. ऐसा माना जा रहा था कि कुशवाहा समाज के वोटर्स को साधने के लिए यह फैसला लिया जाना था. ऐसा हुआ भी लेकिन रामसेवक की जगह पार्टी ने उमेश कुशवाहा पर भरोसा जताया.

कौन हैं उमेश कुशवाहा? 

बता दें कि उमेश कुशवाहा बिहार के वैशाली जिले के महनार विधानसभा के पूर्व विधायक हैं और वैशाली के ही कैरी बुजुर्ग गांव के निवासी हैं. कुशवाहा 2015 से 2020 तक विधायक रहे हैं. लेकिन इस बार के चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. वहीं, इस बार के चुनाव में जनता ने क्षेत्र में उनकी काफी फजीहत भी की थी.

बता दें कि उमेश कुशवाहा जेडीयू नेता और पूर्व विधायक के अलावा व्यापार में भी सक्रिय हैं और लॉर्ड बुद्धा फ़ूड प्रोडक्ट कंपनी में स्टेक होल्डर भी हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget