एक्सप्लोरर

रूपेश हत्याकांड के खुलासे के बाद शुरू हुआ ट्विटर वॉर, सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता आए आमने-सामने

रूपेश सिंह हत्याकांड के खुलासे के बाद विपक्ष लगातार पुलिस जांच पर सवाल उठा रहा है. साथ ही मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, सीएम नीतीश कुमार के सहयोगी पूर्व सीएम जीतन राम मांझी उनका बचाव और विपक्ष पर पलटवार करते नजर आ रहे हैं.

पटना: बिहार के चर्चित रूपेश हत्याकांड के खुलासे के बाद सियासत जारी है. ट्विटर पर नीतीश सरकार की सहयोगी दल हम और चुनाव से ठीक पहले बिहार में एनडीए से अलग हुए एलजेपी के बीच वॉर छिड़ गया है. दरअसल, रूपेश हत्याकांड को लेकर पुलिस ने जिस तरह से खुलासा किया और जो थ्योरी दी है, विपक्ष उसपर लगातार हमलावर है. तेजस्वी यादव के बाद अब एलजेपी ने भी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. एलजेपी ने तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा है कि बिहार में कभी भी किसी की हत्या हो सकती है, इसलिए लोग अपनी जीवन बीमा करवा लें.

एलजेपी ने ट्वीट कर कही ये बात

एलजेपी ने अपने एक आधिकारिक ट्वीट में कहा कि अगर आप बिहार में रहते हैं और मेहनत कर दो पैसे जोड़ते हैं, तो मान कर चलिए कि आप की हत्या मौजूदा क़ानून व्यवस्था में कभी भी हो सकती है. आप सभी आम बिहार वासीयों और लोजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि जल्द जीवन बीमा करवा लें. कुछ लोग नल-जल के साथ एलआईसी प्रीमीयम में भी कमीशन लेते हैं उनसे सतर्क रहें. नोट- सभी बिहार वासीयों से विनम्र आग्रह है कि सड़क पर किसी से ना लड़ें वरना कुछ दिनों बाद आप पर भी हत्या का चार्ज लगाया जा सकता है.

तेजस्वी भी उठा चुके हैं सवाल

एलजेपी से पहले सूबे के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी रूपेश हत्याकांड में पुलिस की जांच पर सवाल उठाया था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "जाँच, दावे और रिकॉर्ड भी पुलिस के, तबादले के लिए निवेश हुए करोड़ों भी पुलिस के और पुलिस नीतीश कुमार की तथा साज़िशकर्ता व हत्यारे भी इनके. कुछ समझे? नवरुणा हत्याकांड की तरह ये रूपेश हत्याकांड की भी लीपापोती करना चाहते हैं. सीएम किसे बचाना चाह रहे हैं?"

रूपेश हत्याकांड के खुलासे के बाद शुरू हुआ ट्विटर वॉर, सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता आए आमने-सामने

इससे पहले बुधवार को जब पटना पुलिस ने आरोपी का नाम और हत्या के पीछे उसकी मकसद का खुलासा किया था, तब तेजस्वी ने कहा था कि पुलिस को आख़िरकार बकरा मिल गया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, “ रूपेश हत्याकांड में मैंने आज से 15 दिन पहले कह दिया था नीतीश कुमार जी अपने नाक के बाल और आंखों के तारे को बचाने को लिए बकरा खोज रहे हैं. आज बिहार पुलिस ने बकरा खोज ही लिया. यक़ीन मानिए ऐसी कहानी सी ग्रेड की घिसी-पिटी फ़िल्मों में भी नहीं मिलेगी. आपको पुलिस की कहानी ज़रूर सुननी चाहिए."

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने किया पलटवार

इधर, एलजेपी के इस ट्वीट और विपक्ष की तरफ़ से प्रशासन पर लगातार उठाए जा रहे सवालों पर बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर पलटवार किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार पुलिस की सुरक्षा में खुद को सुरक्षित महसूस करने वाले ही पुलिस की कार्यशैली और जांच पर सवाल उठा रहें हैं. अगर वैसे लोगों लगता है कि बिहार पुलिस अक्षम है तो सबसे पहले वह अपनी सुरक्षा वापिस कर दें. हमें गर्व है बिहार पर, हमें गर्व है अपनी बिहार पुलिस पर. #Rupesh.

रोडरेज में हत्या का दावा

मालूम हो कि बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा में बताया था कि रोडरेज में इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या की गई थी. हत्या में कुल चार अपराधी शामिल हैं. फिलहाल पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीन अपराधी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए थे और रूपेश को छह गोली मारी थी.

बाइक चोर है अपराधी

एसएसपी ने बताया था कि गिरफ्तार अपराधी पटना का आदर्श नगर निवासी रितुराज है, जिसके पिता का नौबतपुर में ईंट भट्ठी है. रितुराज बाइक चोर है और महंगी बाइक की चोरी करता है. फिलहाल पुलिस ने रितुराज के पास से चार गोली, 13 जनवरी की चार अलग-अलग अखबार, हत्या को अंजाम देने के वक़्त पहना गया कपड़ा, झोला, चोरी की अपाचे बाइक बरामद की है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: सोमवार से छठी से आठवीं तक के बच्चे जाएंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया गाइडलाइन झारखंड हाईकोर्ट ने रिम्स डायरेक्टर को लगाई फटकार, जारी किया शोकॉज नोटिस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपौल: प्रेम के नाम पर मौत की साजिश! कोसी नदी में धकेली गई नवविवाहिता, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई जान
प्रेम के नाम पर मौत की साजिश! कोसी नदी में धकेली गई नवविवाहिता, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई जान
Bihar News: बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षक प्रोन्नति का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाया यह सवाल
बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षक प्रोन्नति का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाया यह सवाल
Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget