एक्सप्लोरर

Bihar Flood: गोपालगंज में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत, भैंस को नहला रहे थे किसान

मरने वालों में बतरदेह गांव के पलटन चौधरी के पुत्र महातम चौधरी (50 वर्ष), नरेश चौधरी के पुत्र नागेंद्र चौधरी (30 वर्ष) और कारी चौधरी के पुत्र रंजीत कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं.

गोपालगंजः बरौली थाने के बतरदेह गांव में रविवार की दोपहर भैंस को नहलाने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. ग्रामीण और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पहले एक शव को पानी से निकाला गया. उसके बदा देर शाम तक लापता दो अन्य शवों को निकाला जा सका.

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

मरने वालों में बतरदेह गांव के पलटन चौधरी के पुत्र महातम चौधरी (50 वर्ष), नरेश चौधरी के पुत्र नागेंद्र चौधरी (30 वर्ष) और कारी चौधरी के पुत्र रंजीत कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं. घटना की जानकारी होने पर पहुंचे सदर अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र पाल ने स्थानीय अधिकारियों के साथ लापता किसानों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. गोताखोरों की मदद से पहले महातम चौधरी का शव पानी से बाहर निकाला गया. इसके बाद देर शाम नागेंद्र चौधरी व रंजीत कुमार की लाश को एनडीआरएफ की टीम ने निकाला. एसडीओ उपेंद्र पाल ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा राशि के रूप में दी जाएगी.

वहीं, मृतकों के परिजन रामनरेश यादव ने बताया कि तीनों एक ही परिवार के चाचा-भतीजा व पोता थे. भैंस को नहलाने के लिए भागर जलाशय के पास गए हुए थे. गंडक नदी के फैले बाढ़ के पानी में रंजीत डूबने लगा जिसे बचाने के लिए महातम चौधरी व नागेंद्र चौधरी तेज धार की तरफ निकले जहां तीनों लापता हो गए. काफी खोजबीन के बाद महातम चौधरी का शव मिला. जिसे बरौली पुलिस की मदद से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं इस हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

पूर्व विधायक ने लिया जायजा, दी सांत्वना

घटना की सूचना मिलते ही आरजेडी के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. राजू ने जिला प्रशासन से मृतकों के परिजनों को तुरंत मुआवजा देने की मांग की. मौके पर राजद नेता मो कासिम, सुरेश प्रसाद यादव, मंसूर अली व श्याम बहादुर यादव आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- 

आराः पानी में डूबने से किशोर की मौत, खेलने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget