एक्सप्लोरर

छपरा: मछली खाने से पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की मौत, रात में खाकर सोने के बाद बिगड़ने लगी थी तबीयत

छपरा जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के साढ़वारा गांव की है घटना. वहीं, एक शख्स का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. बनाए गए खाना को जांच के लिए भेजा गया है.

छपराः बिहार के छपरा में मछली खाने से पिता-पुत्र सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है. मंगलवार की सुबह जब लोगों को इस घटना के बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया. यह पूरा मामला छपरा जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के साढ़वारा का है. इस मामले में जांच के लिए बनाए गए खाना (मछली और चावल) को भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही सबकुछ पता चल सकेगा.

बताया जाता है कि साढ़वारा गांव के रहने वाले सुभाष राय सोमवार की शाम बाजार से मछली खरीदकर ले गए थे. खाना बनने के बाद रात में घर के कुछ लोगों ने खाया जबकि कुछ लोग बचे हुए थे. सुभाष राय, उनके पुत्र बाला राय, उनके भाई का पोता तीन वर्षीय बालक और सुभाष राय के एक अन्य पुत्र ने मछली खाई थी. घर के बाकी लोगों ने अभी भोजन नहीं किया था.

एक शख्स का पीएमसीएच में हो रहा है इलाज

खाना खाने के कुछ ही घंटों के बाद रात में ही हालत बिगड़ने लगी. घटना में सुभाष राय, उनके बेटे बाला राय और उनके भाई के पोता की मौत हो गई है. परिवार के एक दूसरे शख्स का पीएमसीएच में इलाज हो रहा है. घटना की सूचना जब सुबह में पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची और जांच की.

पुलिस ने घर में बने मछली व चावल को जब्त कर लिया और उसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है. इस घटना को लेकर घर में कोहराम मचा हुआ है. इस मामले में छपरा के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि ऐसा लगता है कि मछली जहरीली थी जिससे परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया है. जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- 

बिहारः विपक्ष ने किया सदन का बॉयकॉट, तेजस्वी यादव ने कहा- मानी जाए हमारी शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget