एक्सप्लोरर

बिहारः विपक्ष ने किया सदन का बॉयकॉट, तेजस्वी यादव ने कहा- मानी जाए हमारी शर्त

Bihar Assembly Monsoon Session: तेजस्वी ने कहा महागठबंधन के सभी विधायक कल से विधानसभा की कार्रवाही में भाग नहीं लेंगे. सदन का विपक्ष ने बॉयकॉट करने का निर्णय लिया है.

पटनाः बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को पूरे विपक्ष ने सदन का बॉयकॉट कर दिया. सभी विपक्षी दलों के विधायकों ने सदन से बाहर निकलकर सरकार के खिलाफ हंगामा किया. विधानसभा से बाहर आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जबतक तक हमें सदन के अंदर बहस करने का मौका नहीं दिया जाता है तब तक हम ऐसे ही बहिष्‍कार करते रहेंगे.

'राज्य सरकार को अपने खर्चे से करानी चाहिए जनगणना'

तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायक कल से विधानसभा की कार्रवाही में भाग नहीं लेंगे. विधानमंडल बाहरी परिसर में आएंगे लेकिन सदन में नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि जन जातीय जनगणना पर सदन की कमेटी बने और प्रधानमंत्री सदन की कमेटी से मुलाकात करें. जन जातीय जनगणना की वकालत करें और अगर कमेटी नहीं बनेगी तो राज्य सरकार को अपने खर्चे से जनगणना करानी चाहिए.

परिसर में आना और सदन में जाना दोनों में अंतरः तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे सदन का विपक्ष ने बॉयकॉट करने का निर्णय लिया है. बिहार विधानसभा के अंदर कार्रवाही में भाग नहीं लेंगे. सभी अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराई जाए. वहीं अन्य विधायकों ने भी इस बात से सहमति जताई. इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि परिसर आना और सदन में जाना दोनों में अंतर है.

"कुछ लोग विधानसभा को अपनी जागीर समझ बैठे हैं. वे जनता के मुद्दों पर बहस नहीं चाहते हैं. जहां जनता की सुनवाई नहीं, जहां पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई व महंगाई पर चर्चा नहीं होती वहां जाने का कोई मतलब नहीं है. जबतक विधायकों की पिटाई के मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक नहीं होती हम विधानसभा का बहिष्‍कार करेंगे."

 

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: मुकेश सहनी के फैसले के खिलाफ में उनके ही MLA, राजू सिंह ने कहा- को-ऑर्डिनेशन की कमी

तेज प्रताप ने खुद को मान लिया ‘सेकेंड लालू’, Live आकर लालू के अंदाज में CM नीतीश कुमार को चेताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget