एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री की बिहार रैली में काले झंडे लहराने पर 3 लोग हिरासत में, पूछताछ में जुटी पुलिस

एसपी हरकिशोर राय ने कहा कि रैली स्थल पर तीन लोगों को काले कपड़े के टुकड़े ले जाते हुए पकड़ा गया है. हम इस बात की जांच करेंगे कि उन्होंने किस तरह का व्यवधान पैदा किया.

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में काले झंडे लहराने पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. डीआईजी (चंपारण क्षेत्र) हरकिशोर राय के अनुसार, तीनों से पूछताछ की जा रही है, जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जा सकती है.

काले कपड़े के टुकड़े ले जाते पकड़े गए लोग

हरकिशोर राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘‘हां, रैली स्थल पर तीन लोगों को काले कपड़े के टुकड़े ले जाते हुए पकड़ा गया. हम इस बात की जांच करेंगे कि उन्होंने किस तरह का व्यवधान पैदा किया. आगे की कार्रवाई इन बातों को ध्यान में रखकर की जाएगी."

पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा, ‘‘अब तक हमें यही पता चला है कि तीनों लोग क्षेत्र में चीनी उद्योग की ओर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे थे.’’ टाउन पुलिस थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोग जितेंद्र तिवारी, विक्रांत गौतम और रविकांत रवि जिले के अलग-अलग हिस्सों के निवासी हैं.

कई मीडिया संस्थानों ने तीनों के जरिए मचाए गए हंगामे का कथित वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें काले झंडे लहराते हुए देखा जा सकता है. वीडियो फुटेज में कई क्षतिग्रस्त प्लास्टिक की कुर्सियां भी देखी जा सकती हैं. पुलिस अधिकारियों ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है.

इस बीच, बिहार में आरजेडी और उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो फुटेज को साझा करते हुए कहा कि बिहार की जनता 'प्रधानमंत्री के झूठे वादों' से तंग आ चुकी है.

 पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना 

बता दें कि पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि "कांग्रेस-राजद गठजोड़ ने सत्ता में रहते हुए ‘‘विकास पर ब्रेक लगा दिए. लेकिन हम राज्य की जनता के संकल्प को सलाम करते हैं, जिन्होंने 2005 के विधानसभा चुनावों में बेड़ियां तोड़ दीं और राजग को राज्य में पहली बार सत्ता में लाया." उन्होंने कहा कि ‘‘दो दशक पहले तक बिहार जिस निराशा के गर्त में डूबा हुआ था, उससे युवा पीढ़ी को अवगत कराया जाना चाहिए’’ और ‘‘कांग्रेस-राजद गठजोड़ की बुरी नीयत से बिहार की रक्षा करना’’ जरूरी है. 

ये भी पढ़ें: MP Manoj Jha: 'रैपर बदलकर मत बेचिए योजना’, बोले मनोज झा- ‘खाली पोटली’ जैसा प्रधानमंत्री का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
'बॉर्डर 2' देखने वालों को मिलेगा डबल एंटरटेनेंट, सनी देओल की फिल्म के साथ दिखाया जाएगा 'धुरंधर 2' का टीजर
'बॉर्डर 2' के साथ दिखाया जाएगा 'धुरंधर 2' का टीजर, ईद 2026 पर ही रिलीज होगी फिल्म

वीडियोज

Dr. L. Subramaniam और Kavita Krishnamurti ने बताया Viral Reels के जमाने में कैसे Music सिखाता है Discipline
Magh Mela 2026: माघ मेले में धरने पर क्यों बैठे शंकराचार्य Avimukteshwaranand? | Prayagraj
Doon Medical College: दून मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में कैसे हुआ रैगिंग के नाम पर टॉर्चर? | CM Dhami
AR Rahman सीखिए कुछ Shaan और Sonu Nigam से ! Oscar विजेता के मुंह से ऐसी बात शोभा नहीं देती!
BMC Election Results 2026: Mumbai Mayor की race में दो महिलाएं भी हैं ! | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
'बॉर्डर 2' देखने वालों को मिलेगा डबल एंटरटेनेंट, सनी देओल की फिल्म के साथ दिखाया जाएगा 'धुरंधर 2' का टीजर
'बॉर्डर 2' के साथ दिखाया जाएगा 'धुरंधर 2' का टीजर, ईद 2026 पर ही रिलीज होगी फिल्म
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
किचन में खाना पका रही थी महिला, तभी खिड़की से पतीले में आ गिरी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
किचन में खाना पका रही थी महिला, तभी खिड़की से पतीले में आ गिरी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
क्या ट्रेन में अपने साथ घी लेकर जा सकते हैं? पहले पढ़ लें रेलवे की ये गाइडलाइन
क्या ट्रेन में अपने साथ घी लेकर जा सकते हैं? पहले पढ़ लें रेलवे की ये गाइडलाइन
Embed widget