एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले JDU को फिर झटका, पूर्व विधायक कौशल यादव सहित 3 नेता RJD में शामिल

JDU MLA Joined RJD: चुनाव से पहले जेडीयू को नवादा में झटका लगा है. पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्णिमा यादव, पूर्व एमएलसी सलमान रागीव मुन्ना समेत कई नेताओं ने आरजेडी का दामन थाम लिया.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला, जिससे राज्य का सियासी पारा गर्म हो गया है. नवादा में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने दोनों नेताओं पर बिहार की जनता को ठगने का आरोप लगाया. इस बीच जेडीयू के पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्णिमा यादव, पूर्व एमएलसी सलमान रागीव मुन्ना समेत कई नेताओं ने आरजेडी का दामन थामा.

नीतीश कुमार पर जमकर बरसे तेजस्वी

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को थका हुआ नेता करार देते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में असमर्थ हैं. उनके शासन में भ्रष्टाचार और अफसर शाही चरम पर है. उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि मोदी केवल बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विकास के लिए फंड देने में उनकी सरकार पूरी तरह नाकाम रही है.

तेजस्वी ने बेरोजगारी, महंगाई और बिहार में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नीतीश और मोदी की जोड़ी ने बिहार को सिर्फ जुमलों का शिकार बनाया है. जनता अब बदलाव चाहती है. उन्होंने नवादा की जनता से अपील की कि वे राजद को समर्थन दें ताकि बिहार में एक नई सरकार बनाई जा सके.

जेडीयू का नवादा में आधार खत्म- कौशल

जेडीयू के पूर्व विधायक कौशल यादव ने भी नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि जेडीयू का नवादा में आधार खत्म हो चुका है और जनता तेजस्वी के साथ है. वहीं, मगध क्षेत्र के मुस्लिम नेता सलमान रागीव मुन्ना ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार ने मुस्लिम समुदाय को हाशिए पर रखा है.

इस सभा में भारी भीड़ ने तेजस्वी के समर्थन में नारेबाजी की, जिससे साफ है कि बिहार में सियासी माहौल तेजी से बदल रहा है. बीजेपी और जदयू की ओर से अभी इस हमले पर कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बयान एनडीए गठबंधन में तनाव बढ़ा सकता है.

ये भी पढ़ें: Bihar Bandh: राहुल गांधी के बिहार दौरे पर भड़के जीतन राम मांझी, कहा- मुद्दा विहीन लोग...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का निशाना, बोले- 'देश को तोड़ने वाले...'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का निशाना, बोले- 'देश को तोड़ने वाले...'
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget