राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का निशाना, बोले- 'देश को तोड़ने वाले...'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी की एकजुटता की अपील का समर्थन करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होने की अपील पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में कुछ ताकतें भारत को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं. गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश को एकजुट रखने और भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए ऐसी ताकतों का मुकाबला करना जरूरी है.
गिरिराज सिंह ने कहा, "देश के अंदर टुकड़े-टुकड़े गैंग भारत को तोड़ने के लिए सक्रिय है. उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसका चेहरा बेनकाब हो गया है. उसमें तिलचट्टा पार्टी (CJP) का भी चेहरा बेनकाब हो गया. मंत्री ने कहा कि देश के खिलाफ काम करने वाली ताकतों को पहचानने और उनका मुकाबला करने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें- बिहार: 9 दिनों तक छाती पर कलश रखने वाली महिला की मौत, सीने में हुआ दर्द और…
प्रशांत भूषण और अन्य लोगों का किया जिक्र
केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में प्रशांत भूषण और कुछ अन्य लोगों का जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से जीत नहीं मिलने की बात कहकर आंदोलन और खून बहने जैसी बातें की जा रही हैं. जाकिर हुसैन का आना, सारे ऐसे आतंकवादी तत्वों का उसमें घुसना ये बताता है कि देश का दुश्मन बाहरी ताकत के हाथ ये टुकड़े-टुकड़े गैंग खेल रहा है.
आगे कहा कि दशहरा के अवसर पर मोदी जी ने कुछ गलत नहीं कहा. आगे बढ़ता हुआ भारत जो किसी के सामने झुका नहीं और भारत के हित में ही काम किया चाहे तेल लेने का सवाल हो या फिर समझौता करने का सवाल हो.
#WATCH पटना, बिहार। देश के दुश्मनों के खिलाफ पीएम मोदी की एकजुटता की अपील पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "देश के अंदर आज टुकड़े-टुकड़े गैंग देश को तोड़ने के लिए हावी हो गए हैं। उसमें तिलचट्टा पार्टी का भी चेहरा बेनकाब हो गया, कांग्रेस का भी चेहरा बेनकाब हो गया... बाहरी ताकत के हाथ ये टुकड़े-टुकड़े गैंग खेल रहा है। दशहरा के अवसर पर मोदी जी ने कुछ गलत नहीं कहा... भारत जो किसी के सामने झुका नहीं और भारत के हित में ही काम किया चाहे तेल लेने का सवाल हो या फिर समझौता करने का सवाल हो... बुराइयों के प्रतीक के रूप में हम जैसे रावण का वध हम करते हैं वैसे ही टुकड़े-टुकड़े गैंग फन उठाना चाहे तो जनता अपने प्रभाव से उसको कुचल दे..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2026
राहुल गांधी और जॉर्ज सोरोस को लेकर साधा निशाना
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों के साथ मिलकर देश को कमजोर करने वाली ताकतों का साथ देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और अपने हितों के अनुसार फैसले ले रहा है. मंत्री ने दावा किया कि देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों को जनता सफल नहीं होने देगी.
पीएम मोदी ने की थी राष्ट्रहित में एकजुटता की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में विजयादशमी समारोह के दौरान सभी राजनीतिक दलों और संस्थाओं से राष्ट्रहित में एकजुट होने की अपील की थी. उन्होंने ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ यानी ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना अपनाने पर जोर दिया. पीएम ने कहा कि देश को बांटने वाली मानसिकता और भारत की संस्कृति के खिलाफ खड़ी ताकतों का मिलकर मुकाबला करना चाहिए.
यह भी पढ़ें- जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष संग मारपीट, मनोज भारती का कॉलर पकड़ा





















