एक्सप्लोरर

NDA को होगा नुकसान… विपक्ष को फायदा! बिहार चुनाव को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का चौंकाने वाला बयान

Upendra Kushwaha: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन दिवसीय राजनीतिक मंथन शिविर के अंतिम दिन उपेंद्र कुशवाहा वाल्मीकि नगर में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Upendra Kushwaha News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) से पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है. सोमवार (28 अप्रैल, 2025) को वाल्मीकि नगर में उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वैसा ही रहा तो इसका फायदा विपक्ष को होगा. एनडीए को नुकसान होगा. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन दिवसीय राजनीतिक मंथन शिविर के अंतिम दिन कुशवाहा प्रेस को संबोधित कर रहे थे. 

लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "एनडीए का प्रदर्शन सभी क्षेत्रों में बढ़िया था, लेकिन शाहाबाद का इलाका, मगध का इलाका जहां अंतिम फेज में चुनाव हुआ वहां एनडीए के पक्ष में परिणाम नहीं आया. उसके पीछे का कारण विपक्ष नहीं था. विपक्ष की ताकत न तब थी न आज है, लेकिन विपक्ष में कुछ लोगों ने हमारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की बात नहीं मानी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात भी नहीं मानी. जो नरेंद्र मोदी और पीएम मोदी के आदेश का उल्लंघन करे वह बीजेपी का सदस्य नहीं हो सकता है. वैसे लोगों ने विपक्ष के हाथ में हथियार दे दिया. मौका दे दिया. इसका नतीजा हुआ कि एनडीए का वोट बंट गया."

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी एनडीए की सरकार

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी यह तय है. दूसरी ओर तेजस्वी यादव पर भी उपेंद्र कुशवाहा ने कटाक्ष किया. कहा कि उनमें मुख्यमंत्री बनने की योग्यता नहीं है इसलिए विपक्ष की ओर से उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई है. 

काराकाट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मेरे पास टिकट के लिए आई थीं, और पार्टियों में भी ज्योति सिंह टिकट के लिए घूम रही हैं." उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी कितनी सीटों पर 2025 में लड़ेगी या उनकी मांग क्या है इस पर जवाब में कहा कि सीटों पर जहां बोलना होगा वहां बोलेंगे. यह जगह उचित नहीं है. 

यह भी पढ़ें- अमित शाह से मिले जीतन राम मांझी, क्या सीट शेयरिंग पर हो गई बात? केंद्रीय मंत्री ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget