एक्सप्लोरर

'उ सबका बेटा गड़बड़ कर रहा है तब ना हमरा बेटा निशांत आ रहा है', विरोधी दल ने किया हमला

Bihar Politics: रविवार (16 मार्च, 2025) को आरजेडी के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है. इसके जरिए पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है. पढ़िए क्या कुछ लिखा गया है.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) की सियासत में एंट्री की चर्चा कई दिनों से चल रही है. पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर लगातार अलग-अलग पोस्टर लगाए जा रहे हैं. इन सबके बीच विरोधी दल आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार के अंदाज में तंज कसते हुए उन पर हमला किया है. रविवार (16 मार्च, 2025) को आरजेडी के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया गया.

पोस्ट में आरजेडी की ओर से लिखा गया, "2005 से पहले कोई अपने बेटे के साथ होली खेलता था जी? उ तो हम आए तब ना ई सब हो रहा है. हो रहा है तो हो रहा है. उ सबका बेटा गड़बड़ कर रहा है तब ना हमरा बेटा निशांत आ रहा है, और हां निशांत 49 साल की उम्र में भी अविवाहित है. बियाह करबे ही नहीं करता है. तुम कुछ जानते हो? 2005 से पहले इ सब कहां होता था? अब अच्छे से मेरी एक एक बतवा सुन लीजिए."

बहुत जल्द निशांत की हो सकती है पार्टी में एंट्री

बता दें कि भले निशांत कुमार अभी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं लेकिन जिस तरह से माहौल दिख रहा है इस पर जल्द मुहर लग सकती है. इसके पीछे के कई कारण हैं. एबीपी न्यूज़ से तो बातचीत में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने तो यहां तक कहा है कि निशांत की जेडीयू में एंट्री हो गई है. आगे चलकर औपचारिकताएं पूरी होंगी. निशांत को उन्होंने योग्य और काबिल बताया है. यहां तक कह दिया है कि वे सीएम मटेरियल हैं.

फिलहाल सीधे तौर पर नीतीश कुमार या निशांत कुमार की ओर से इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है. सियासी गलियारे में तो यहां तक चर्चा है कि अगर निशांत कुमार पार्टी में आते हैं तो वे हरनौत से चुनाव लड़ सकते हैं. होली के दिन सीएम आवास से एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें निशांत कुमार के साथ नीतीश कुमार के दो करीबी नेता विजय कुमार चौधरी और संजय झा दिख रहे थे. दोनों नेताओं के कंधे पर निशांत कुमार ने हाथ रखकर तस्वीर खिंचवाई थी. इस तस्वीर के सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई कि नीतीश कुमार के ये दोनों नेता निशांत को आगे बढ़ाएंगे. इस बात का एहसास शायद आरजेडी को भी हो गया है इसलिए नीतीश कुमार के अंदाज में ही एक्स पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़ें- लॉ एंड ऑर्डर पर आज सदन में सरकार को घेरेगा विपक्ष, तेज प्रताप की 'रंग'बाजी पर भी हंगामा तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget