एक्सप्लोरर

लॉ एंड ऑर्डर पर आज सदन में सरकार को घेरेगा विपक्ष, तेज प्रताप की 'रंग'बाजी पर भी हंगामा तय

Bihar Assembly Budget Session 2025: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज (17 मार्च, 2025) 10वां दिन है. बीते 9 दिनों के बजट सत्र में अब तक 964 सवाल पूछे गए हैं.

Bihar Assembly Budget Session 2025: प्रदेश में होली की छुट्टी के बाद आज (सोमवार) फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हो रही है. बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज (17 मार्च, 2025) 10वां दिन है. आज सदन में एक तरफ जहां विपक्ष सरकार को लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर घेरेगा तो वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष तेज प्रताप यादव की 'रंग'बाजी वाली होली पर भी निशाना साधेगा यह तय है.

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने होली के दिन (15 मार्च) अपने आवास पर वर्दी में पुलिसकर्मी को डांस करने के लिए कहा था. तेज प्रताप ने भले होली के रंग में डूबे थे लेकिन उनका यह कहना कि, 'ठुमके लगाओ वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे'. इस पर तेज प्रताप ही नहीं बल्कि लालू के शासनकाल को बताते हुए सत्ता पक्ष के नेता सदन में हमला कर सकते हैं. तेज प्रताप के ऑर्डर पर ठुमके लगाने वाले पुलिसकर्मी दीपक को लाइन हाजिर कर दिया गया. 

नीतीश कुमार को कहा- 'पलटू चाचा'

होली के दिन ही तेज प्रताप यादव ने एक और कारनामा कर दिया था. होली के रंग में डूबे तेज प्रताप यादव बिना हेलमेट पहने स्कूटी से सीएम आवास की तरफ से गुजर रहे थे तो उस तरफ देखते हुए कहा दिया था कि, 'कहां हैं पलटू चाचा'. इस मामले में भी कार्रवाई हुई. बिना हेलमेट जिस स्कूटी को तेज प्रताप यादव चला रहे थे उसका 4000 रुपये का चालान भी काटा गया है. बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के लिए एक हजार, पॉल्यूशन का 1000 और इंश्योरेंस फेल के लिए 2000 रुपये का चालान कटा है.

पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमले पर घेरेगा विपक्ष

दूसरी ओर बिहार के कई जिलों में हाल ही में पुलिसकर्मियों पर हमले हुए हैं. कई जिलों में हुए बवाल पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है. कार्यवाही में प्रश्नोत्तर काल होगा. वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक में सम्मिलित अनुदानों की मांगों पर वाद-विवाद और मतदान होना है. बीते 9 दिनों के बजट सत्र में अब तक 964 सवाल पूछे गए हैं. 

यह भी पढ़ें- CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कहां से लड़ सकते हैं चुनाव? डेब्यू से पहले इस सीट की चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget