एक्सप्लोरर

MLC के घर चोरी का मामला: 10 दिन बाद भी पटना पुलिस के हाथ खाली, लॉ एंड ऑर्डर पर उठा सवाल

Bihar News: घटना 11 फरवरी की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से एमएलसी समीर कुमार नाराज हैं. कांग्रेस एमएलसी का कहना है कि एक महीने में बिहार में डीजीपी का भय अपराधियों में समाप्त हो गया है.

Patna News: विपक्ष की ओर से बार-बार बयान दिया जाता है कि बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है. तेजस्वी यादव भी लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हर दिन सवाल उठाते रहते हैं. अब एक एमएलसी ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. पूरा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र का है. कांग्रेस के एमएलसी समीर कुमार सिंह के घर में लाखों रुपये की चोरी हो गई लेकिन पटना पुलिस ने फोन नहीं उठाया. घटना 11 फरवरी की रात की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से वे नाराज हैं.

समीर कुमार सिंह का कहना है कि घटना के वक्त डायल 112 को कॉल किया गया तो कहा गया कि टीम जा रही है. रात बीत गई लेकिन डायल 112 की टीम नहीं पहुंची. एसएसपी को कई बार फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. थानाध्यक्ष को काफी फोन लगाने के बाद उन्होंने उठाया तो मामला दर्ज हुआ. हालांकि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

पड़ोसियों ने दी थी घर में चोरी की सूचना

समीर कुमार सिंह ने कहा कि उनका घर अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ स्थित बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में है. यहां उनके बड़े भाई और उनका परिवार रहता है. वे खुद एमएलसी फ्लैट में रहते हैं. हालांकि पहले वे भी यहीं रहते थे. समीर कुमार ने कहा कि गांव में बड़े भाई के घर का गृह प्रवेश था तो सभी लोग गए थे. 11 फरवरी की रात पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर में चोर घुसा हुआ है. इसके बाद पड़ोसी ने डायल 112 को फोन किया तो कहा गया कि टीम पहुंच रही है लेकिन पूरी रात टीम नहीं पहुंची. 12 फरवरी को उनका भतीजे खुद पहुंचा. वे (समीर कुमार) खुद एसएसपी को कई बार फोन लगाए लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. अब करीब 10 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.

समीर कुमार ने कहा कि घर में एक लाख 35 हजार नकद था. कुछ जेवरात और स्मार्टफोन के साथ कीमती सामान की चोरी हुई है. कहा कि हमने डीजीपी को भी आवेदन दिया लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं है. उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठा दिया. डीजीपी विनय कुमार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह डीजीपी बने थे तो हम लोगों को उम्मीद थी कि अपराधियों में भय होगा. शुरू के दिनों में भय दिखा था, लेकिन एक महीने में अपराधियों में डीजीपी का भय भी समाप्त हो गया है. 

यह भी पढ़ें- बिहार कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे कृष्णा अल्लावरु, चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget