एक्सप्लोरर

तेलंगाना पुलिस ने भागलपुर से इंजीनियर को किया गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी करने का है आरोप

तेलंगाना पुलिस ने करोड़ों रुपए के लोन घाेटाले का खुलासा किया है. ये लाेन ऐप के जरिए दिये जाते थे. इस मामले में 75 बैंक खातों में जमा 423 करोड़ रुपए भी जब्त किए गए हैं.

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के इशाकचक थाना इलाके से मंगलवार को तेलंगाना पुलिस ने लोन देने के नाम पर दो हजार करोड़ की हेराफेरी करने वाले इंजीनियर हेमंत झा को गिरफ्तार किया है. इंजीनियर हेमंत झा थाना क्षेत्र के विषहरी स्थान का रहने वाला है. वह लोन देने वाली कंपनी का डायरेक्टर था. कोरोना काल में लगे लॉकडाउन में जब बेरोजगारी बढ़ी तो उसने इसका पूरा फायदा उठाया और ऐप बनाकर लोगों को लोन देने लगा.

पुलिस को हेमंत के दोस्त की तलाश

आरोपी युवाओं और किसानों को लोन देता था और लोन पर 35% तक ब्याज की वसूली करता था. उसने इसकी रिजर्व बैंक से मंजूरी तक नहीं ली थी. कर्ज के बोझ तले दबे लोगों के पैसे न चुकाने पर वो उन्हें प्रताड़ित करता था. इससे तंग आकर कुछ लोगों ने आत्महत्या तक कर ली है. फिलहाल, इशाकचक थाने में रख कर तेलंगाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इस मामले में पुलिस को हेमंत के एक दोस्त की भी तलाश है, जो दिल्ली का रहने वाला है. इनमें किसान भी शामिल थे.

तेलंगाना पुलिस कर रही थी कैम्प

मिली जानकारी अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तेलंगाना के पेट वारिसाबाद थाने के इंस्पेक्टर एस. रमेश भागलपुर में कैंप कर रहे थे. इसी क्रम में मंगलवार को इशाकचक पुलिस के सहयोग से तेलंगाना पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी को पुलिस कोर्ट में प्रस्तुत कर तेलंगाना पुलिस अब ट्रांजिट रिमांड पर उसे तेलंगाना ले जा रही है.

बता दें कि करोड़ों की हेराफेरी के बाद तेलंगाना की कंपनी के डायरेक्टर समेत अन्य पर केस दर्ज हुआ था. तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की भागलपुर से गिरफ्तारी हुई.

तेलंगाना पुलिस ने किया था घोटाले का खुलासा

मिली जानकारी अनुसार तेलंगाना पुलिस ने करोड़ों रुपए के लोन घाेटाले का खुलासा किया है. ये लाेन ऐप के जरिए दिये जाते थे. इस मामले में 75 बैंक खातों में जमा 423 करोड़ रुपए भी जब्त किए गए हैं. ये सारा धंधा 30 मोबाइल ऐप के जरिए किया जा रहा था.

भागलपुर डीएसपी ने कही ये बात

इशाकचक थाना क्षेत्र से पकड़े गये आरोपी हेमंत झा के बारे में भागलपुर के डीएसपी पूरण झा ने बताया कि तेलंगाना पुलिस ने फ्लैक्स कैश, लक्की वॉलेट, रूपी प्लस, फ़ास्ट कैश और मोटा पैसा लोन एप के जरिए ठगी के मामले के बारे में जानकारी दी थी और आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर मदद मांगी थी. आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामला फर्जीवाड़ा और कई किसानों के खुदकुशी से जुड़ा है. फिलहाल तेलंगाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: दफ्तर जाने के लिए निकले प्रखंड कृषि पदाधिकारी लापता, पत्नी ने दर्ज कराई FIR CM नीतीश ने कहा- पुलिस अपराधियों के साथ सख्ती से आए पेश, लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget