एक्सप्लोरर

Exclusive: बिहार की कानून और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- 'CM अचेत...'

Tejashwi Yadav News: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है. सीएम नीतीश कुमार अचेत व्यवस्था में हैं. उन्हें कुछ नहीं पता बिहार में क्या हो रहा है.

Tejashwi Yadav On Nitish Kumar: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव ने कई मुद्दों को लेकर बीजेपी को घेरा है. उन्होंने बिहार की कानून व्यस्था को लेकर नीतीश कुमार की सरकार में जमकर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ये भी आरोप लगाया कि मंत्री बेड फिक्स करवा लेते हैं, स्वास्थ्य विभाग की हालत खस्ता है.

तेजस्वी यादव ने कहा, "जब मैं स्वास्थ्य मंत्री था तब रात के अंधेरे में सरकारी अस्पतालों छापा मारता था. दूसरे आज यही मंगल पांडे स्वास्थ्य मंत्री हैं जिनका ध्यान चमकी बुखार के दौरान क्रिकेट के स्कोर पर था. दलित परिवार है. खेतों में मजदूरी करने वाला परिवार है."

उन्होंने आगे कहा, "रिटायर्ड अधीक्षक को क्यो रखा गया ऐसी क्या खूबी कि उनके बिना अस्पताल नहीं चल सकता. उन्हें बर्खास्त क्यों नहीं किया गया. एक्सटेंशन क्यों मिला है. पीएमसीएच हो या आईजीआईएमएस हो लोगों को बेड नहीं मिलता है. चर्चाएँ हैं कि मंगल पांडेय के पीए बेड फिक्स कर लेते हैं. कहीं भी जाइए बेड फिक्स है ये सच्चाई है. 

'बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई'
तेजस्वी यादव ने ये भी कह, "बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है. सीएम अचेत व्यवस्था में हैं. उन्हें कुछ नहीं पता बिहार में क्या हो रहा है. हर जगह रिटायर्ड अधिकारी काम चला रहे हैं. एनसीआरबी का डेटा और तुलना करें तो क्राइम बढ़ा है बिहार में. जिस बच्ची को अस्पताल में बचाया जा सकता था उसकी जान चली जाती है." 

'मुझे और पिता को देते हैं गाली'
लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा, "कहने को डबल इंजन है. इतना लंबा समय मिला तो क्या सुधार आया व्यवस्था में. हर बात में लालू जी और हमको गाली देते हैं. आपने क्या किया, जंगलराज ये नहीं है तो क्या है. भ्रष्टाचार की बात कीजिए. रिटायर्ड लोग खेल कर रहे हैं और सब चुप हैं.

पेट्रियोटिक कहने वाले लोग शहीद के घर परिवार से मिलने तक नहीं जाते. पीएम आएंगे तो रेड कारपेट बिछाएंगे लेकिन किसी को न्याय नहीं दिलाने के नाम पर नहीं जाएंगे.

चिराग पासवान के चुनाव लड़ने पर क्या कहा?
वही चिराग पासवान के चुनाव लड़ने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, "जिसको काम करना है वो कर रहा है जिसको बहाने करने है कि अब करेंगे बिहार आ कर उससे होगा भी नहीं और कैसे काम होता है भाई. सेवा भाव कहीं से भी हो सकता है. बिहार की जनता बेवकूफ नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget