एक्सप्लोरर

मानहानि का केस होने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'डराने वाला कोई पैदा नहीं लिया'

Prashant Kishor: पीके ने कहा कि कोई बिहार में खड़ा होकर नहीं कह सकता है कि प्रशांत किशोर ने एक रुपया भी किसी से लिया है. वो (अशोक चौधरी) जितनी बार चाहें उतनी बार मानहानि कर दें. जाकर एफआईआर कर दें.

Prashant Kishor News: मंत्री अशोक चौधरी की ओर से प्रशांत किशोर पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है. इस पर अब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया आई है. मंगलवार (03 जून, 2025) को पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि हमको मानहानि, मुकदमा और एफआईआर से डराने वाला कोई पैदा नहीं लिया है. 

पत्रकारों से पीके ने कहा, "आप जिनका (अशोक चौधरी) नाम ले रहे हैं वो जितनी बार चाहें उतनी बार मानहानि कर दें, जाकर एफआईआर कर दें. प्रशांत किशोर किसी से डरने वाला दिखता है? हम कोई बालू माफिया हैं? हम शराब का धंधा करते हैं? किसी सरकारी पद पर हैं? डंके की चोट पर तीन साल से बिहार में अभियान चला रहे हैं और देख लीजिए आपके सामने आए हैं, एक भी हवलदार भी हमारे साथ नहीं है. जिस बिहार में मुखिया बनने के बाद चार गनमैन लेकर घूमता है सुरक्षा के नाम पर, उसी बिहार में तीन साल से पैदल चल रहे हैं और हमको एक भी कुत्ता नहीं काटा."

'कोई नहीं कह सकता है कि हमने कुछ गलत किया हो'

प्रशांत ने कहा कि गांधी मैदान से इसी सरकार ने हमको गिरफ्तार करने के लिए अंधेरे में उठा लिया था. 20 थाने के लोग हमको मिलकर गिरफ्तार करने गए थे. कोर्ट में लेकर गए. क्या हुआ? उसी दिन डर के मारे छोड़ दिया. कोई बिहार में खड़ा होकर नहीं कह सकता है कि प्रशांत किशोर ने एक रुपया भी किसी से लिया है. कोई नहीं कह सकता है कि हमने कुछ गलत किया हो, कोई नहीं कह सकता है कि हम जाकर किसी के साथ गाली-गलौज कर रहे हैं.

पीके ने आगे कहा, "हमने कहा कि बीपीएससी से नौकरी बेची जा रही है. उन लोगों ने भी कहा था कि मानहानि का मुकदमा करेंगे. नोटिस भेजा. हिम्मत हुई मानहानि का केस करने का? कौन नहीं जानता है कि यहां सरकारी नौकरी बिकती है. यह कहने पर अगर मुकदमा होने लगे तो सारे पत्रकारों पर मानहानि का मुकदमा होने लगेगा."

पत्रकारों ने सवाल किया कि आप अपनी बात पर कायम हैं कि अशोक चौधरी की बेटी को पैसा देकर टिकट लिया गया था? इस पर पीके ने कहा कि इस बात की बिहार में सरेआम चर्चा है. ये प्रशांत किशोर को कहने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश के मंत्री ने बढ़ाई PK की टेंशन! प्रशांत किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए मामला

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget