एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: दिलीप जायसवाल के मुकेश सहनी वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने क्या कुछ कहा? 'मुंह है तो...'

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट आए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि कल (गुरुवार) बैठक है. महागठबंधन के जो लोग हैं वो अपनी बात को रखेंगे. कैसे हम लोगों को आगे बढ़ना है इस पर चर्चा होगी.

Tejashwi Yadav: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने बिना नाम लिए यह दावा किया है कि मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) एनडीए (NDA) के संपर्क में हैं. रात में लुका-छुपी खेल रहे हैं. हालांकि मुकेश सहनी ने इस बात का खंडन कर दिया है. अब इस पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया आई है. तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट आए हैं. बुधवार (16 अप्रैल, 2025) की शाम उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दिलीप जायसवाल के बयान पर कहा कि पता नहीं क्यों बोल रहे हैं. हम लोगों को क्या लेना-देना है. मुंह है तो मुंह पर किसी के ताला तो लगाया नहीं जा सकता है.

हम जेडीयू के लोगों को नहीं सुनते: तेजस्वी यादव 

दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने कहा कि कल (गुरुवार) बैठक है. अलग-अलग दल के जो हमारे महागठबंधन के लोग हैं वो अपनी बात को रखेंगे. कैसे हम लोगों को आगे बढ़ना है इस पर चर्चा होगी.

इस सवाल पर कि जेडीयू के लोग कह रहे हैं कि महागठबंधन में आपसी समन्वय नहीं है. तेजस्वी यादव दिल्ली गए खाली हाथ आए. सीएम फेस को लेकर घोषणा नहीं हुई. इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम जेडीयू के लोगों को नहीं सुनते हैं. हम लोग बड़े मजबूत हैं. अच्छी बैठक हुई है. सकारात्मक बैठक हुई है. 

'किसको नहीं पता कि चुनाव के बाद क्या होना है'

एक सवाल के जवाब में ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आगे कहा, "हमारे दल की रणनीति होगी क्या बात होगी हम जेडीयू या मीडिया में थोड़ी बताने जा रहे हैं." एक और सवाल पर कि क्या आपको लगता है कि नीतीश कुमार के पीछे छल हो रहा है? इस पर तेजस्वी ने पत्रकारों से कहा, "आप लोग जान ही रहे हैं किसको नहीं पता है कि चुनाव के बाद क्या होना है?"

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: बिहार में कुछ होने जा रहा बड़ा? अचानक नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे BJP के कई नेता

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान पर JDU की दो टूक, 'शब्दों में मर्यादा…'
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान पर JDU की दो टूक, 'शब्दों में मर्यादा…'

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget