एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: तेजस्वी ने केंद्र से की पूरे देश में जातीय गणना कराने की मांग, क्या डिप्टी सीएम की गुगली में फंसेगी बीजेपी?

Bihar Caste Survey Report: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट आने के बाद कई राज्यों में इसको लेकर मांग उठने लगी है. वहीं, शनिवार को इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की.

पटना: बिहार में हुई जातीय गणना (Bihar Caste Survey) को लेकर पूरे देश में खूब चर्चा हो रही है. इस मुद्दे पर जमकर बयानबाजी हो रही है. वहीं, इसको लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शनिवार को कहा कि अब तो पूरे देश में जातिगत गणना की मांग उठी है और होना भी चाहिए. देशभर में जातिगत गणना होनी चाहिए. सरकार उसी हिसाब से तो नीतिगत फैसले लेंगी. सारे क्षेत्रीय दल आज बीजेपी (BJP) का साथ छोड़ रहे हैं. देशभर में जनता भी बीजेपी से परेशान हो गई है. बीजेपी को देशभर में जातिगत गणना करानी चाहिए. वहीं, जातीय सर्वे लोकसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इससे महागठबंधन सरकार काफी खुश है. तेजस्वी ने पूरे देश में जातीय सर्वे कराने की मांग कर बीजेपी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है.

जनगणना को लेकर तेजस्वी का केंद्र पर तंज

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में भी पार्टियां राज्यों में जाति आधारित गणना कराने का वादा कर रही हैं. यह कार्य तो मानवता के लिए हुए है. सरकार के पास साइंटिफिक डेटा होने चाहिए, जिसके अनुसार योजनाएं बनाई जा सकें. हम लोग तो कई बार मांग कर चुके हैं. जो लोग आपत्ति कर रहे हैं उन लोगों को तो पीएम से बोलकर पूरे देश भर में जातीय गणना करानी चाहिए, यहां तो जनगणना भी नहीं हो रही है. कौन सी स्थिति में आबादी है? इसकी तो जानकारी होनी चाहिए. इसके अनुसार ही तो सरकार काम करेगी. प्रियंका गांधी की मांग का हमलोग स्वागत करते हैं.

प्रियंका गांधी ने जातीय गणना को लेकर किया एलान

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एलान किया कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस सरकार बनते ही हम जाति जनगणना करवाएंगे. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी. कांकेर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाती है तो हम बिहार की तरह राज्य में भी जातीय गणना कराएंगे. 

ये भी पढे़ं: Lok Sabha Election 2024: CM नीतीश JDU के मुस्लिम नेताओं के साथ करेंगे बैठक, जातीय सर्वे के आंकड़े को लेकर बनेगी चुनावी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget