एक्सप्लोरर

वैक्सीन भरे बिना ही नर्स ने लगा दी सुई, तेजस्वी यादव बोले- बिहार में बिना घोटाले के नहीं हो सकता कोई काम

कोरोना काल में क्षेत्र से पूरी तरह से नदारद रहे तेजस्वी यादव राघोपुर की जनता से मुलाकात करेंगे, उनका समस्याओं को सुनेंगे और उनका अपने स्तर से समाधान करेंगे. 

पटना: कोरोना महामारी के बीच लंबे समय के बाद पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने वैक्सीनेशन के नाम पर नर्स द्वारा खाली इंजेक्शन लगाए जाने के वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग पर हमला बोला. छपरा के वायरल वीडियो की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिना घोटाले के बिहार में कोई काम नहीं हो सकता. चाहे मामला जो भी हो. स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण समेत सभी विभागों में भ्रष्टाचार है.

तय करनी पड़ेगी जिम्मेदारी 

बिहार एसटीईटी के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्ट अधिकारियों का प्रमोशन करते हैं, ये उसी का नतीजा है. बिहार के कई अस्पताल खंडहर में तब्दील हो गए, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? नीतीश कुमार इतने साल से मुख्यमंत्री हैं, तो जिम्मेदारी किसी न किसी तो को लेनी पड़ेगी.

राघोपुर के दौरे पर हैं तेजस्वी

बता दें कि तेजस्वी यादव शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के दौरे पर निकले हैं. राघोपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ जाने की वजह से वहां के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. घर छोड़ कर लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं. ऐसे में कोरोना काल में क्षेत्र से पूरी तरह से नदारद रहे तेजस्वी राघोपुर की जनता से मुलाकात करेंगे, उनका समस्याओं को सुनेंगे और उनका अपने स्तर से समाधान करेंगे. 

मालूम हो कि कोरोना काल में क्षेत्र से नदारद रहने की वजह से जनता उनसे खफा है. कई इलाकों में लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए उनके लापता होने के पोस्टर भी लगाए थे और ढूंढने वालों को इनाम देने की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें -

अजब-गजबः बिहार में वैक्सीन की जगह लगा दिया खाली इंजेक्शन, वीडियो वायरल होने पर खुलासा

‘रॉबिनहुड’ से ‘कथावाचक’ बने पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय, बिहार चुनाव में नहीं मिला था टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget