एक्सप्लोरर

‘रॉबिनहुड’ से ‘कथावाचक’ बने पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय, बिहार चुनाव में नहीं मिला था टिकट

गुप्तेश्वर पांडेय इन दिनों गेरुआ वस्त्र पहनकर भक्ति में लीन हो गए हैं और लोगों को श्रीमद्भागवत कथा सुना रहे हैं. कथा सुनने के लिए एक पोस्टर जारी कर जूम आईडी और पासकोड दिया गया है.

पटनाः 1987 बैच के चर्चित आईपीएस और बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की अलग कहानी है. बेबाक बयान और अंदाज से वह चर्चा में बने रहते हैं. पॉलिटक्स हो या फिर बॉलीवुड सब में माहिर हैं. एक तरफ फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हुई मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर ‘औकात’ शब्द कहकर दिए गए बयान को लेकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी तो दूसरी ओर 2020 में ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी नजर पॉलिटिक्स की तरफ थी. हाल के दिनों में फिर से वह चर्चा में हैं.

गुप्तेश्वर पांडेय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. इन दिनों गेरुआ वस्त्र पहनकर भक्ति में लीन हो गए हैं. लोगों को श्रीमद्भागवत कथा सुना रहे हैं. यूं कहें कि ‘रॉबिनहुड’ से ‘कथावाचक’ हो गए हैं. कथा सुनने के लिए एक पोस्टर जारी कर जूम आईडी और पासकोड दिया है. उन्होंने बकायद यह भी लिखा है कि यह कथा दोपहर के दो बजे से तीन बजे तक होगी. जिसे इच्छा हो वह जुड़ सकता है.

कौन है गुप्तेश्वर पांडेय?

गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं. वे मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने बतौर एएसपी, एसपी, एसएसपी, आईजी, आईजी और एडीजी के रूप में बिहार के 26 जिलों में सेवा दी है. गुप्तेश्वर पांडेय ने 2009 में बक्सर लोकसभा सीट से बीजेपी से चुनाव लड़ने के लिए वीआरएस लिया लेकिन टिकट मिला नहीं. उन्होंने वापस सेवा में आने की अर्जी दी, जिसे 9 महीने बाद नीतीश कुमार सरकार ने मंजूर कर लिया था. 2009 में जब पांडेय ने वीआरएस लिया था तब वो आईजी थे और 2019 में उन्हें बिहार का डीजीपी बनाया गया था.

बिहार में विधानसभा चुनाव पर थी नजर

2009 में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाने की वजह से गुप्तेशवर पांडेय की नजर 2020 के विधानसभा चुनाव पर थी. वे मीडिया में लगातार एक्टिव थे. उन्होंने वीआरएस भी ले लिया, लेकिन वह जेडीयू से चुनाव नहीं लड़ पाए थे.

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में दिए थे कई बयान

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हुई मौत के बाद जब सीबीआई से लेकर कई एजेंसी जांच में जुटी तो उस समय बिहार के डीजीपी रहे गुप्तेश्वर पांडेय ने कई बयान दिए थे. जिसे सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था. सुशांत सिंह के मामले में रिया चक्रवर्ती के वकील ने यहां तक कह दिया था कि यह जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत नहीं, बल्कि जस्टिस फॉर गुप्तेश्वर पांडेय है.

रॉबिनहुड बिहार के भी चर्चा में रहा

सोशल मीडिया पर चुलबुल पांडेय के तौर पर गुप्तेश्वर पांडेय मशहूर हैं. दीपक ठाकुर का उनपर बनाया गाना ' राबिन हुड बिहार के' भी चर्चा में रहा था. इस गाने के बोल थे- माफिया अपराधी मांगे दुआ, हिल जाए इलाका इनकी एक दहाड़ से. इस गाने के बाद यह कहा जाने लगा था कि बिहार विधानसभा के चुनाव से पहले उन्होंने अपनी छवि बनाने के लिए ऐसा किया था.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः ऑर्केस्ट्रा में पिस्टल चमकाने के मामले में 2 युवक गिरफ्तार, चोरी के कई वाहन भी बरामद

बिहारः, मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बस में मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, 15 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget