एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने 26 मार्च को बिहार बंद का किया एलान, कहा- मजबूती से उठाएंगे ये मुद्दा

तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह से बिहार विधानसभा में विपक्ष के विधायकों को पीटा गया है, वो मैं भूलने वाला नहीं हूं.

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 26 मार्च को बिहार बंद का एलान किया है. बिहार विधानसभा में हुई घटना से नाराज तेजस्वी यादव ने विपक्ष की सभी पार्टियों के साथ मिलकर बिहार बंद का एलान किया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार विधानसभा में विपक्ष के विधायकों को पीटा गया है, वो मैं भूलने वाला नहीं हूं. इसलिए 26 को हम सभी मिलकर मजबूती से इस मुद्दे को सड़क पर उठाएंगे. इसके साथ ही बेरोजगारी, किसान समेत अन्य मुद्दों पर भी आवाज बुलंद की जाएगी.

तेजस्वी ने सीएम नीतीश से पूछा ये सवाल

राबड़ी आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ा झूठ इंसान कोई नहीं है. उन्होंने कहा, " मुख्यमंत्री जी मर्यादा की बात कर रहे हैं, ये तब कहां थे, जब उनके मंत्री स्पीकर को उंगली दिखा कर सदन के अंदर बदतमीजी कर रहे थे. तब क्या उन्हें मर्यादा का ख्याल नहीं आया. "

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इतिहास पता होना चाहिए. ये कोई पहली बार अध्यक्ष के चेंबर को नहीं घेरा गया था. उन्हें अपनी यादाश्त तेज करनी चाहिए. लोकनायक कर्पूरी ठाकुर के समय में अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ कर सदन चलाया गया था. तभी तो किसी ने पुलिस नहीं बुलाई थी. लेकिन, उन्होंने पुलिस बुलायी. जेडीयू की पुलिस ने लोकतंत्र के मंदिर में विधायकों को लात-घूंसों से पीटा. महिला विधायकों के कपड़े खोले गए.

बिहार पुलिस अब हो गई जेडीयू पुलिस

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में धमकी दी, मुझे धमकाया. हर बात पर आग बबूला हो जाते हैं. इस बार के सत्र मंत्रियों ने बहस का स्तर गिराया. बंदूक के बल पर बिल पेश किया गया और उसे पास कराया गया. बिहार पुलिस अब जेडीयू पुलिस हो गई है. लेकिन, हम बीजेपी के लोग नहीं हैं, जो लाठी डंडे से डर जाएं. ऐसे में 26 तारीख को किसानों का मुद्दा तो है ही, हम सभी बेरोजगारी और जो विधायकों के साथ मारपीट किया गया, उसके विरोध में बिहार बंद करेंगे.

यह ही पढ़ें -

पुलिस की कार्रवाई पर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- विधानसभा तो अध्यक्ष का अधिकार क्षेत्र है RJD एमएलसी ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत नहीं, जो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget