एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने CM नीतीश के 'पब्लिसिटी' वाले बयान पर किया पलटवार, कहा- 40 सीट वालों की...

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल एक जात और एक जिले तक सीमित होकर रह गए हैं. हमारी पार्टी के नेता को कटिहार में 27 गोली मारी गई है. कोई ऐसा अंग नहीं था, जहां गोली नहीं मारी गई हो. लेकिन इसपर उन्होंने कुछ नहीं कहा.

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने बुधवार को पीसी की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सीएम नीतीश के पब्लिसिटी वाले बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा, " नीतीश कुमार ने कहा था उनके संबंध में बोलने पर मुझे पब्लिसिटी मिलती है, पर मेरे 75 विधायक हैं, उनके पास 40, तो पब्लिसिटी उनकी हुई न? 40 सीट वालों की चर्चा कर कैसी पब्लिसिटी?"

दरअसल, बीते दिनों मधुबनी हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम नीतीश ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था," कुछ लोगों की आदत है, कुछ भी बोलने की. हम अकारण कुछ नहीं बोलते हैं. हम तो दिनभर काम करते रहते हैं और हमें एक-एक चीज की जानकारी है. अब विपक्ष के लोगों की जो इच्छा है, बोलते रहे. लेकिन क्या उन्हें मालूम है कि हम क्या करते हैं? वो मेरे ऊपर बोलते हैं, तो उसे पब्लिसिटी मिलती है, इसके लिए उनको बधाई है. कोई काम मत करो केवल पब्लिसिटी लो." उनके इसी बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है.

इसके अलावा उन्होंने मधुबनी हत्याकांड को लेकर कहा कि हमने पहले भी कहा था कि बिहार पुलिस, 'जेडीयू पुलिस' हो कर रह गई है. बिहार भर में अपराधियों का तांडव चल रहा है. जहरीली शराब हो या लोगों की मौत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक में एक शब्द नहीं कहा. पहले कहा जाता था, "बिहार में बहार है, नीतीश कुमार है." लेकिन अब कहा जाता है, " बिहार में अपराध है, नीतीशे कुमार है."

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल एक जात और एक जिले तक सीमित होकर रह गए हैं. हमारी पार्टी के नेता को कटिहार में 27 गोली मारी गई है. कोई ऐसा अंग नहीं था, जहां गोली नहीं मारी गई हो. रूपेश हत्याकांड में भी उनके परिजन अधिकारियों की जांच से संतुष्ट नहीं हैं. जेडीयू पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है. मधुबनी में इतनी बड़ी घटना हो गयी, लेकिन सीएम नीतीश ने पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं की. दो-दो डिप्टी सीएम हैं, लेकिन उनमें से भी कोई पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget