एक्सप्लोरर

Patna: 'यह गलती भी BJP के कारण...' , पटना में तेज प्रताप के यू-ट्यूब चैनल के होर्डिंग पर नितिन नवीन का तंज

Bihar Politics: तेज प्रताप वैसे तो हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहते हैं, लेकिन उस बार वे अपने यू-ट्यूब चैनल को लेकर चर्चा में हैं. इस पर बीजेपी नेता नितिन नवीन का बयान भी सामने आया है.

पटना: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और वन पर्यावरण मंत्री प्रताप यादव आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. अभी तेज प्रताप यादव अपने चैनल को लेकर पोस्टर में दिख रहे हैं, लेकिन अब उनके पोस्टर पर भी सवाल उठने लगा है. तेज प्रताप यादव के चैनल का एक लाख सब्सक्राइबर हो गया है. इससे तेज प्रताप ज्यादा बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और उन्होंने एक बड़ा पोस्टर पटना जंक्शन पर अपने उमंग वाले तस्वीर के साथ लगाया है. 

इस पोस्टर को यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी डाला गया है, लेकिन यूजर्स इस पोस्टर पर कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. यूजर से यह भी कहा है कि जो अंग्रेजी शब्द लिखा गया उसकी स्पेलिंग में भी गलती है. दरअसल पोस्टर लगाने वाले तेज प्रताप यादव के समर्थक ने चैनल का स्पेलिंग CHANNEL लिखा है जो संज्ञा के शब्द में ठीक है परंतु वास्तविक रूप से अधिकांश लोग चैनल की स्पेलिंग CHAINL लिखते हैं. तेज प्रताप यादव के यूजर्स उस पोस्टर पर भी सवाल करने लगे हैं.

पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने तेज प्रताप के पोस्टर पर दिया ये बयान

तेज प्रताप के पोस्टर पर कमेंट होने के बाद बीजेपी को बैठे-बिठाए मौका मिल गया और बीजेपी के नेताओं ने भी बयानबाजी शुरू कर दी है. बीजेपी के बिहार के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नीतिन नवीन ने कहा कि अब तेज प्रताप से आप लोग क्या उम्मीद कर सकते हैं, सब लोगों को बधाई देना चाहिए कि इतना तो उन्होंने लिख दिया. नितिन नवीन ने तंज कसते हुए कहा कि अब कहीं कल होकर तेज प्रताप यह न कह दे कि यह गलती भी बीजेपी के कारण हो गई है और कल होकर बोल दे कि यह सब बीजेपी के कारण हुआ  है.

क्योंकि उनके घर से बाहर तक जो भी प्रॉब्लम होता है वह बीजेपी के कारण ही होता है. उन्होंने इतना भी कहा कि तेज प्रताप से तो हम बहुत उम्मीद नहीं कर सकते हैं, क्योंकि बिहार में बड़े भाई और छोटे भाई की बात है. यह तो चाचा-भतीजे का खेल चल रहा है.

एक लाख सब्सक्राइबर पर बीजेपी नेता ने कही ये बात

एक लाख सब्सक्राइबर पर नितिन नवीन ने कहा कि जो लोग तेज प्रताप यादव को फॉलो करते हैं वह न समझ पाएंगे कि तेज प्रताप ने क्या लिखा है.मैं तो उनको फॉलो नहीं करता हूं. अब जो लोग तेज प्रताप यादव को फॉलो करते हैं यह भी एक रिसर्च का विषय है. हम तो चाहेंगे कि एक बार रिसर्च होना चाहिए कि तेजप्रताप यादव को भी कौन फॉलो करता है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: सम्राट चौधरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज, मटन चावल पार्टी में शराब परोसने का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget