एक्सप्लोरर

Watch: तेज प्रताप ने पैर पर गिराकर मंगवाई माफी! बीजेपी ने कहा- आदमी का नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता

Tej Pratap Yadav Video: वीडियो तीन सेकेंड का ही है. वीडियो में माफी मांगने वाला शख्स होटल का मैनेजर बताया जा रहा है. कुछ दिनों पहले तेज प्रताप यादव वाराणसी गए थे.

पटना: बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) कुछ दिनों पहले अपने दोस्तों के साथ वाराणसी (Varanasi) गए थे. यहां होटल के कमरे से उनका सामान निकाला गया था. यह खबर मीडिया में आई ही थी कि अब मंगलवार को एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स उनसे माफी मांगता दिख रहा है. माफी मांगने वाला शख्स होटल का मैनेजर संदीप बताया जा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद (Nikhil Anand) ने तंज कसा है.

मंगलवार को निखिल आनंद ने ट्वीट कर लिखा- "बनारस में बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने स्थानीय होटल में आतंक मचाया, कर्मचारियों को डराया- धमकाया और मैनेजर को घुटने टेकवाकर माफी मंगवाया. साथ ही ₹50000 बकाया लगाकर भाग खड़े हुए. जाहिर है कि परिवार की बदौलत मिली सत्ता सर चढ़कर बोलती है." हालांकि वीडियो लंबा नहीं है. सिर्फ तीन सेकेंड का है.

बिना सूचना सामान बाहर निकालने पर हुआ था हंगामा

बता दें कि तेज प्रताप यादव का आरोप था कि होटल प्रबंधक द्वारा आधी रात को बिना सूचना के उनके सामान को निकालकर रिसेप्शन पर रख दिया गया था. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया. तेज प्रताप के सहायक ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. शिकायत में कहा था कि होटल के प्रबंधक पर कार्रवाई की जाए. शिकायत दर्ज होने के बाद आधी रात को पुलिस होटल भी पहुंची थी.

घटना सात अप्रैल शुक्रवार की है. सुबह करीब 11 बजे तेज प्रताप यादव काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती के लिए निकले थे. साथियों के साथ देर रात होटल पहुंचे, तो पता चला कि उनका रूम किसी और को अलॉट कर दिया गया है. 

होटल प्रबंधक ने दी थी अपनी सफाई

तेज प्रताप यादव वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे. इस मामले में होटल के मैनेजर संदीप की ओर से बयान आया था कि शिफ्टिंग का मामला था, जो पहले से बताया गया था. मैनेजर संदीप ने कहा था कि तेज प्रताप की ओर से होटल में छह तक की बुकिंग थी. इसको लेकर सामान को हॉल में शिफ्ट किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें- Bihar Violence: 'रामनवमी पर हिंसा में PFI का हाथ', VHP ने कहा- NIA से कराई जाए जांच, बिहार सरकार पर भरोसा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget