एक्सप्लोरर

Tej Pratap Yadav: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर आई तेज प्रताप यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'मेरी समझ है कि...'

Tej Pratap Yadav Reaction: तेज प्रताप यादव पत्रकारों से बात कर रहे थे. तेज प्रताप ने कहा कि हर धर्म के प्रति सम्मान रखना चाहिए. इंसानियत का धर्म सबसे बड़ा धर्म होता है.

पटना: बिहार में बयानों को लेकर सियासी पारा गर्म है. कोई राम मंदिर (Ram Mandir) पर बयान दे रहा है तो कोई बीजेपी को आड़े हाथों ले रहा है. बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) के एक बयान पर सोमवार (08 जनवरी) को तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने प्रतिक्रिया दी है. चंद्रशेखर के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि मंदिर गुलामी का रास्ता है इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरी समझ यह है कि ऐसे बयान से बचना चाहिए.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि हर धर्म के प्रति सम्मान रखना चाहिए. इंसानियत का धर्म सबसे बड़ा धर्म होता है. तेज प्रताप यादव से जब पूछा गया कि राष्ट्रीय जनता दल के विधायक अजय यादव ने कहा है कि बीजेपी अयोध्या में बम विस्फोट करा सकती है. इस पर उन्होंने कहा कि बीजेपी आरएसएस नाथूराम गोडसे की पार्टी है. कुछ भी कर सकती है.

'बीजेपी के पास राम मंदिर के अलावा मुद्दा नहीं'

बीजेपी पर हमला करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब इन लोगों ने महात्मा गांधी को नहीं छोड़ा तो देश को टुकड़े-टुकड़े करने के लिए यह लोग कुछ भी कर सकते हैं. बिहार की जनता, पूरे देश की जनता इन लोगों को देख रही है. इस सवाल पर कि राम मंदिर का मामला 2024 के चुनाव में मुद्दा बनेगा? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि उनके (बीजेपी) पास कोई दूसरा मुद्दा है भी नहीं.

बता दें कि राम मंदिर को लेकर महागठबंधन में शामिल नेताओं की ओर से लगातार कई तरह के बयान आ रहे हैं. इसको लेकर राजनीति हो रही है. कभी राम मंदिर के आमंत्रण को लेकर तो कभी किसी और बहाने बीजेपी पर हमला किया जा रहा है. 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर जाने के सवाल पर बीते रविवार को ही तेज प्रताप ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि वह कृष्ण भगवान के भक्त हैं. वह वृंदावन जाते हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: आरजेडी नेताओं के विवादित बयान के पीछे हैं ये दो चेहरे? नाम लेते हुए नित्यानंद राय ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget