एक्सप्लोरर

होली के दिन तेज प्रताप यादव हुए 'टाइट', बिना हेलमेट CM आवास से गुजरे, पूछा- 'कहां हैं पलटू चाचा'

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव आज (शनिवार) होली मना रहे हैं. तेज प्रताप यादव का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिखने वाले लगभग युवक या कार्यकर्ता बिना हेलमेट के ही दिख रहे हैं.

Tej Pratap Yadav News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की होली को लोग आज भी याद करते हैं. उनके होली खेलने का अंदाज अलग था. कभी उनके समय में कुर्ता फाड़ होली खेली जाती थी. इन दिनों भले उस तरह की होली नहीं हो रही हो, लेकिन उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हर साल कुछ ऐसा करते हैं कि वे सुर्खियों में छा जाते हैं. इस बार की होली में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. शनिवार (15 मार्च, 2025) को तेज प्रताप यादव अपने चाचा यानी सीएम नीतीश कुमार को खोजने के लिए निकल गए.

तेज प्रताप यादव स्कूटी पर बिना हेलमेट एक साथी के साथ निकल गए. उनके पीछे-पीछे उनके समर्थक भी बाइक से निकल गए. सभी पर होली का रंग चढ़ा था. तेज प्रताप यादव स्कूटी से जब सीएम आवास की तरफ से गुजर रहे थे तो उन्होंने उस ओर देखा और आवाज लगाते हुए पूछा- "कहां हैं पलटू चाचा." उनके पीछे-पीछे समर्थक तेज प्रताप भैया जिंदाबाद के नारे लगाते जा रहे थे.

किसी बाइक पर तीन लोग सवार तो किसी पर बिना हेलमेट का पुलिसकर्मी

दूसरी ओर तेज प्रताप यादव का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिखने वाले लगभग युवक या कार्यकर्ता बिना हेलमेट के ही दिख रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि कई बाइक पर तो तीन-तीन लोग सवार थे. एक बाइक पर तो पुलिस वाला भी बिना हेलमेट के ही दिखा. हालांकि तेज प्रताप यादव अपने इन्हीं अंदाजों से जाने जाते हैं. इस तरह होली पर निकल जाना कोई हैरान करने वाली बात नहीं है.

तेज प्रताप के इस वीडियो के सामने आने के बाद अब सत्ता पक्ष ने हमला करना शुरू कर दिया है. बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने आरजेडी की संस्कृति के अनुरूप काम किया है. जब इनके माता-पिता का बिहार में कुशासन होता था, जंगलराज होता था, तब सुरक्षाकर्मियों से ये लोग यही काम करवाते थे. सुरक्षाकर्मियों से गाना गवाते थे. अफसरों से तंबाकू लगवाते थे. तेज प्रताप भूल गए हैं कि अब इनके माता-पिता का राज नहीं है. अब बीजेपी और नीतीश कुमार की सरकार है. 

यह भी पढ़ें- Watch: 'तेजस्वी यादव CM बनने वाले हैं', तेज प्रताप ने कर दी 'भविष्यवाणी', देखिए कैसे मना रहे होली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget