एक्सप्लोरर

तेज प्रताप ने की बीमार लालू प्रसाद यादव की रिहाई की मांग, जारी किया 'आजादी पत्र'

तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड पत्र लिखने का अभियान प्रारंभ किया है, जिसे 'आजादी पत्र' नाम दिया गया है. तेज प्रताप और रोहिणी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर लालू प्रसाद की रिहाई की मांग की है.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद की रिहाई के लिए सोशल मीडिया पर आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता अब आवाज उठा रहे हैं. इसी बीच, लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी यादव और पुत्र व बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड पत्र लिखने का अभियान प्रारंभ किया है, जिसे 'आजादी पत्र' नाम दिया गया है. तेज प्रताप और रोहिणी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर लालू प्रसाद की रिहाई की मांग की है.

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने सोमवार को राष्ट्रपति को पत्र लिखते हुए लोगों से ऐसे और पत्र लिखने की अपील की है. उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, "जिसने हमें ताकत दी, आज वक्त है उनके लिए ताकत बनने का. आइये, इस मुहिम से जुड़ें और अपने नेता की आजादी के लिए अपील करें. गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद के लिए 'आजादी पत्र' को महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचाएं."

इधर, तेजप्रताप की बहन रोहिणी ने भी इस अभियान के तहत राष्ट्रपति को पत्र लिखा है. रोहिणी ने अपने ट्विटर एकाउंट से राष्ट्रपति के नाम एक पोस्टकार्ड जारी किया. पोस्टकार्ड में लिखा गया है, "वह एक महान जननेता और बिहार की विरासत हैं. सामाजिक न्याय के नेता लालू प्रसाद यादव को जेल से रिहा करें." रोहिणी ने पोस्टकार्ड शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, "देश के महामहिम राष्ट्रपति को एक पत्र 'आजादी पत्र' गरीबों के भगवान लालू प्रसाद यादव के लिए. इस मुहिम से जुड़ें और अपने नेता की आजादी के लिए अपील करें, जिसने हमें ताकत दी, आज वक्त उनकी ताकत बनने का है, हम और आप बड़े साहब की ताकत हैं."

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला में रांची में सजा काट रहे लालू प्रसाद की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें रांची के रिम्स से दिल्ली एम्स भेजा गया है. फिलहाल उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है.

यह भी पढ़ें-

कर्पूरी ठाकुर के लिए CM नीतीश ने की भारत रत्न की मांग, कहा- केन्द्र को भेज दी अनुशंसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget