एक्सप्लोरर

Tej Pratap Yadav: 'आरएसएस-भाजपा वालों ने रात में चल दी चाल...', तेज प्रताप ने मंच से किया बड़ा दावा

Bihar News: वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने आरएसएस और भाजपा पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने बिहार का विकास हमेशा रोकने का काम किया है. हमने यूपी के लोगों को नौकरी दी.

सहरसा:  वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) कांप गांव में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया. जहां तेज प्रताप ने मंच से लोगों को संबोधित किया. मंच से उन्होंने आरएसएस (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला. तेज प्रताप ने कहा कि, ये लोग बिहार का विकास नहीं चाहते हैं. जो विकास का काम करना चाहता है उसे ये लोग रोकने का काम करते हैं. हम अपने कार्यक्रम में जहाज से आना चाहते थे. रात में पता चला कि हवाई जहाज से आने का कार्यक्रम नहीं लग पाया है. हमें तो लगता है कि ये आरएसएस-भाजपा की चाल है.

रविवार (3 दिसंबर) को कांप गांव पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि, कई दिनों से इस गांव में कार्यक्रम करने के बारे में सोच रहे थे. अब मंत्री बनने के बाद पहली बार कांप की धरती पर आए हैं. तपेश्वर नाथ मंदिर देखा. मंदिर हमें जागृत लगा. ये समझ लीजिए कि उनका दर्शन करने के लिए ही हमारा कार्यक्रम यहां पर रखा गया.' तेज प्रताप ने कहा कि, हमारे पिताजी लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आपका कार्यक्रम है हम जहाज के लिए बोल देते हैं. लंबा समय है. फिर पता चला कि कार्यक्रम के लिए जहाज नहीं मिला है. हमें लगता है कि ये आरएसएस-भाजपा का चाल है.

'भाजपा ने हमारे पिताजी को घेरने का काम किया'

तेज प्रताप यादव ने कहा कि, उन लोगों ने इस चीज को पूरी तरीके से अपना लिया है कि जो भी धरती से जुड़ा हुआ है, जो सही में जनता की आवाज होगा उसको पल-पल रोको. ये लोग रोकने का काम किए. इन लोगों ने पहले हमारे पिताजी को घेरने का काम किया. शुरू से लेकर हमारे पिताजी ने संघर्ष किया. उनकी विचारधारा सामाजिक न्याय की विचारधारा है. उसको जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम लोग लगातार मेहनत कर रहे हैं. I.N.D.I.A. महागठबंधन बना. पटना में भी अभी महागठबंधन का कार्यक्रम हुआ था. इसे बनाने का उद्देश्य है कि केंद्र की सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया जाए. वह दिन प्रतिदिन हावी होता चला जा रहा है.

'हम लोगों ने यूपी के युवाओं को रोजगार दिया'

मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि, उन लोगों ने बिहार में रोजगार (Employment In Bihar) देने की बात कही थी. 20 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी. उसमें से एक भी रोजगार नहीं दिया. I.N.D.I.A. महागठबंधन बना तो हम लोगों ने युवाओं को यहां तक कि यूपी से भी लोगों को रोजगार दिया. सभी लोगों ने टीचर की नौकरी के लिए अप्लाई किया था. हमने सभी लोगों को नौकरी देने का काम किया है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार ने, तेजस्वी ने युवाओं को नौकरी देने का काम किया है. जो केंद्र सरकार पल-पल बिहार के साथ है वह नहीं चाहता है कि बिहार का विकास हो. उन्होंने मंच से ही केंद्र की भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला.

ये भी पढ़ें : BJP Reaction: तीन राज्यों में BJP की शानदार परफॉर्मेंस को सुशील मोदी ने बताया 'ब्रांड मोदी' की जीत, CM नीतीश पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget