एक्सप्लोरर

तेज प्रताप ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, कहा- सीएम नीतीश का सारा सिस्टम हो गया फेल

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने वैशाली जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद की और उन्हें खाना भी खिलाया.

वैशाली: मौजूदा समय में बिहार में दो-दो आपदाओं की मार झेल रहा है. कोरोना के साथ ही बाढ़ से त्राहिमाम मचा हुआ है. बाढ़ की वजह से लोग परेशान हैं. वहीं सरकारी व्यवस्था को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है. ऐसे में एक तरह जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोसी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते दिखे, वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने वैशाली जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया है.

वैशाली जिले के सलेमपुर के लोग इन दिनों बाढ़ से बेहाल है. गंडक की दो धाराओं से घिरे इस इलाके का लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने दौरा किया. तेज प्रताप ने नाव से इलाके का दौरा किया. बाढ़ग्रस्त इस इलाकों में घूम-घूमकर उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनकी आर्थिक मदद की. इस दौरान उन्होंने इलाके में लालू की रसोई का बैनर लगवा कर लोगों के खाने का भी इंतजाम किया गया. वहीं तेज प्रताप ने खुद लोगों को खिचड़ी खिलाई.

इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि " इनका सिस्टम पूरी तरह से फेल है. पूरी बिहार की जनता बेहाल है. मैं बाढ़ पीड़ितों से मिलकर आ रहा हूं. जब मैंने उनसे पूछा कि सरकार की तरफ से आपके लिए क्या व्यवस्था की गई है तो उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है. पॉलीथिन शीट नहीं मिल रहा, न खाना मिल रहा, ना सही तरीके से इलाज हो रहा. सरकार की ओर जो व्यवस्था करनी चाहिए थी वो नहीं की गई है. सरकार के लोगों कोरोना हो रहा है. जब उन्हें कोरोना हो रहा तो आम जनता तो आम है. वह पूरी तरह से मार झेल रही है. बहुत से लोग मर रहे हैं. तो ऐसे में सरकार को चाहिए कि सजग होकर के चीजों को नियंत्रण में करें, लेकिन वो ऐसा नहीं कर रही.

सुशांत खुदकुशी मामले में तेज प्रताप ने कहा कि " मामले में निष्पक्ष रूप से सीबीआई जांच होनी चाहिए. सुशांत सिंह फेमस हीरो और बिहार का स्तंभ था. लेकिन वहां की सरकार और पुलिस बिहार पुलिस की टीम जो जांच करने गयी है , उसके साथ दुर्व्यवहार कर रही है. शुरू से महाराष्ट्र सरकार बिहारियों के साथ ज्यादती करती आई है. इस परिस्थिति में उनलोगों को जांच कर रिपोर्ट को सामने लाना चाहिए. सुशांत ने फांसी नहीं लगाई है उसका मर्डर किया गया है. ऐसे में जो बॉलीवुड के अपराधी है उनपर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजना चाहिए, कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget