एक्सप्लोरर

Bihar Politics: टीम तेज प्रताप यादव का VVIP के साथ गठबंधन, RJD को भी दिया ऑफर, VIP को बताया बहरूपिया

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को धरातल से जुड़कर जनता के सुख दुख में साथ होकर दायित्व निभाना चाहिए. वैसे ही हम आगे बढ़ रहे. हमने महुआ से चुनाव लड़ने का बिगुल फूंका है. 

पटना में टीम तेजप्रताप यादव का मंगलवार को वीवीआईपी पार्टी के साथ गठबंधन हो गया. विकास वंचित इंसान पार्टी से  हाथ मिलाने के बाद तेजप्रताप यादव ने कहा कि आज कई पार्टियां हमारे साथ जुड़ रहीं है. काफी चुनौती है, हम किसी के ऊपर टिप्पणी नहीं करना चाहते.

तेजप्रताप यादव ने क्या कहा?

तेजप्रताप यादव ने कहा, "एक जनप्रतिनिधि को धरातल से जुड़कर जनता के सुख दुख में साथ होकर दायित्व निभाना चाहिए. वैसे ही हम आगे बढ़ रहे. हमने महुआ से चुनाव लड़ने का बिगुल फूंका है. आगे की लड़ाई हम साथ लड़ेंगे, बहुत दुश्मन लोगों को लगेगा कि हम आगे बढ़ रहे. मुझे विश्वाश है कि हम आगे बढ़ते रहेंगे."

वहीं उन्होंने मुकेश सहनी की पार्टी को बहरूपिया पार्टी बताया. उन्होंने कहा कि सभी समाज को एक साथ रखेंगे. आज से नई पारी खेलने जा रहे हैं. हमारी ताकत तोड़ने में कई लोग लगेंगे. तेजप्रताप ने अपने दल से राजद, कांग्रेस जैसी पार्टियों को भी जुड़ने का आमंत्रण दिया है.

जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव अगर महुआ से चुनाव लड़ें तो आप क्या करेंगे? इस पर तेजप्रताप बोले कि "तेजस्वी महुआ से कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे. तेजस्वी को हम शुरू से आशीर्वाद दे रहे हैं कि तेजस्वी आगे बढ़ें. मुझे पद और लोभ नहीं चाहिए. यादव और मुसलमान को हम एक साथ लेकर चलेंगे. आरजेडी को अगर इस गठबंधन के साथ आना है तो वो आए. तेजस्वी के साथ जो साजिश रच रहा, उसका पर्दाफाश जल्दी होगा." 

मुकेश रौशन को लेकर क्या बोले?

वहीं मुकेश रौशन को लेकर पूछे गए एक सवाल पर तेजप्रताप बोले कि मैनें अमानत के तौर पर महुआ मुकेश रौशन को दिया था. अगर वो महुआ सीट के लिए रो रहे हैं, तो हम उनको झुनझुना पकड़ा रहे. महुआ की स्थिति क्या थी, मैॆने बदला है. हमने कहा है कि हम निर्दलीय लड़ेंगे, लेकिन लोगों ने हमारा समर्थन दिया है. हम जयचंदों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते. 

यह भी पढ़ें- दो-दो वोटर कार्ड पर बोले तेजस्वी यादव- 'मेरे पास इसका…', नीतीश सरकार को क्यों घेरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget