एक्सप्लोरर

Bihar Politics: कार्तिक सिंह के मामले में नीतीश कुमार पर सुशील कुमार मोदी ने किया हमला, पटना के SSP पर भी बरसे

Sushil Modi Targeted Cm Nitish And Patna SSP: सुशील मोदी ने गुस्से में कहा कि मामले को लेकर हम चुनाव आयोग और हाई कोर्ट तक जाएंगे. नीतीश सरकार और बिहार पुलिस पूर्व मंत्री कार्तिक सिंह को बचा रही है.

पटना: बिहार में मोकामा सीट (Mokama By Elections 2022) पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जंग छिड़ गई है. रविवार को सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कार्तिक सिंह को लेकर नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. सुशील मोदी बोले कि नीतीश सरकार पूर्व मंत्री कार्तिक सिंह मदद कर रही है. नीतीश कुमार ने उनको उपचुनाव क्षेत्र में घूमने के लिए खुली छूट दी है. एसएसपी पटना को भी आड़े हाथों लेते हुए उनके बयान पर सुशील मोदी ने पलटवार किया. कहा कि निचली कोर्ट कार्तिक सिंह की (Kartik Singh) गिरफ्तारी पर कैसे रोक लगा सकती? वहीं सुशील मोदी ने इस मामले में हाई कोर्ट (Patna High Court) जाने की बात कही है.

निचली अदालत कैसे गिरफ्तारी पर लगा सकती है रोक

सुशील मोदी ने कहा कि जब कार्तिक सिंह अपहरण के मामले में आरोपी थे तो नीतीश कुमार ने उनको मंत्री बना दिया. एक महीने तक मंत्री बनाकर रखा. इसके बाद जब उनपर आरोप लगे और उन्होंने इस्तीफा दिया तभी से वह फरार होकर बिहार में खुलेआम घूम रहे. बिहार पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर पा रही. पटना एसएसपी पर पलटवार करते हुए कहा कि अब एसएसपी बोल रहे कि निचली अदालत ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. कोई भी निचली अदालत ऐसे कैसे गिरफ्तारी पर रोक लगा सकती है? पटना हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दी तो निचली कोर्ट रोक कैसे लगा सकती है? यदि ऐसा हुआ है तो अदालत को धोखे में रखा गया है. इन सारी बातों को का संज्ञान पटना हाईकोर्ट को लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Bihar: कार्तिक सिंह के खिलाफ फिलहाल कोई वारंट नहीं, मामला पटना हाई कोर्ट में लंबित, गिरफ्तारी नहीं होने पर बोले SSP

चुनाव आयोग और हाई कोर्ट तक जाएंगे

सुशील मोदी ने गुस्से में कहा कि ये सारी शिकायतें लेकर हम चुनाव आयोग तक जाएंगे. मोकामा में उपचुनाव है और कार्तिक सिंह आरजेडी की संभावित उम्मीदवार नीलम देवी के साथ मोकामा के क्षेत्र में घूम रहे हैं. मोदी बोले कि एक फरार विधायक पूर्व मंत्री को चुनाव क्षेत्र में घूमने का अधिकार है क्या? सरकार अगर इस तरह से मदद करती रही तो चुनाव प्रभावित हो सकता है. ये सारी बातें चुनाव आयोग तक लेकर जाएंगे. साथ ही जरूरत पड़ने पर हाई कोर्ट तक भी जाएंगे.

लेटर लिखकर एसएसपी ने जारी किया था बयान

एसएसपी ने रविवार को लेटर लिखकर कहा कि पूर्व मंत्री कार्तिक सिंह की गिरफ्तारी के संबंध में बहुत सारी खबरें चारों ओर तैर रही हैं. हमारे अभियोजन अधिकारी अजय कुमार, (जेएमआईसी दानापुर) के न्यायालय में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उनके द्वारा फिलहाल की स्थिति है कि कार्तिक सिंह के खिलाफ एक सितंबर को जारी हुआ जमानती वारंट की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में वापस कर दिया गया है. अगली प्रक्रिया जारी करने के लिए आवेदन दी गई थी. इस दौरान ही कार्तिक सिंह ने पटना उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया.

इस आवेदन के आधार पर जेएमआईसी दानापुर की अदालत ने कार्यवाही को निलंबित करने की उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया. कहा कि जब तक पूर्व मंत्री की अग्रिम जमानत याचिका का पटना उच्च न्यायालय द्वारा निपटारा नहीं कर दिया जाता, तब तक कार्यवाही स्थगित रहेगी. फिलहाल उनके खिलाफ कोई वारंट जारी नहीं किया गया इसलिए कार्तिक सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता. बता दें कि एसएसपी बोले कि उनकी गिरफ्तारी और वारंट को लेकर हाईकोर्ट में  12 अक्टूबर को सुनवाई होगी. इस दौरान कई निर्देश दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: बिहार में शराबबंदी का सच, VIP शराबियों के लिए हाजत में होटल जैसी सुविधा, अंदर मिलेगा सोफा-टेबल और AC

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget