एक्सप्लोरर

VIDEO: 'मैं आपकी हत्या करवा दूंगा', तृणमूल कांग्रेस के नेता के नाम से सुशील कुमार मोदी को मिला धमकी भरा पत्र

Sushil Kumar Modi: यह पत्र पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले से स्पीड पोस्ट के माध्यम से मिला है. पत्र में सुशील कुमार मोदी को लेकर कई अपशब्द भी लिखे गए हैं.

पटना: बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) को जान मारने की धमकी मिली है. पत्र के अनुसार उन्हें यह धमकी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के नेता के नाम पर की ओर से मिली है. मंगलवार को खुद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपना वीडियो भी पोस्ट किया है.

दरअसल, यह पत्र पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले से स्पीड पोस्ट के माध्यम से मिला है. सुशील कुमार मोदी ने इसको लेकर पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक को पत्र एवं लिफाफा अग्रतर अनुसंधान के लिए लिखा है. बताया गया कि चंपा सोम (सोमा) द्वारा स्पीड पोस्ट से प्राप्त धमकी भरे पत्र में अंग्रेजी में लिखा है कि 'मैं आपको सूचना दे रहा हूं कि मैं तृणमूल कांग्रेस का नेता हूं. ममता बनर्जी भारत की अगली प्रधानमंत्री बन सकती है. तुम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पालतू कुत्ते हो. ममता बनर्जी और नीतीश कुमार जिंदाबाद. मैं आप की हत्या कर दूंगा.'

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश सरकार के 4325 नियुक्ति पत्रों पर BJP ने ठोका अपना दावा, कहा ये तो पहले ही हो चुका है

धमकी देने वाले ने पता के साथ मोबाइल नंबर दिया

सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर इसकी भी जानकारी दी है कि धमकी देने वाले ने अपना पता और मोबाइल नंबर भी दिया है. स्पीड पोस्ट से अंग्रेजी में लिखा यह पत्र निम्न पते से भेजा गया है. चंपा सोम (सोमा) पोस्ट+ग्राम- रायन, जिला- पूर्वी बर्धमान पश्चिम बंगाल 713104. इस पत्र में चंपा सोम (सोमा) ने अपना मोबाइल नंबर 7501620019 भी डाल रखा है.

सुशील कुमार मोदी को यह पत्र राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास के पते पर प्राप्त हुआ है. इस पूरे मामले में सुशील कुमार मोदी ने उपरोक्त पत्र सहित, लिफाफा पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक को प्रेषित कर आग्रह किया है कि इस पर अग्रतर कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Bihar Visit: अमित शाह के सीमांचल दौरे पर विजय सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा, बताया- केंद्र की बड़ी तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget