एक्सप्लोरर

Amit Shah Bihar Visit: अमित शाह के सीमांचल दौरे पर विजय सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा, बताया- केंद्र की बड़ी तैयारी

Bihar Politics: सीमांचल के पूर्णिया में 23 सितंबर को अमित शाह की रैली है. 24 सितंबर को किशनगंज में बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. पढ़िए विजय सिन्हा ने क्या कहा है.

पटना: गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) सीमांचल दौरे पर आ रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल कि आखिर सीमांचल को ही क्यों चुना गया? इसके लिए क्या कोई बड़ी प्लानिंग है? इसको लेकर मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (BJP Vijay Kumar Sinha) से जब एबीपी न्यूज ने बात की तो उन्होंने कई बड़े खुलासे किए. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सीमांचल को लेकर केंद्र सरकार बड़ा निर्णय लेगी और बड़ी तैयारी है.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सीमांचल के इलाकों में हिन्दू अल्पसंख्यक बन गए हैं. वहां आतंकवादी रहते हैं. आतंकवादियों की दहशत है. हिन्दू पलायन कर रहे हैं और बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ गई है. वहां लव जिहाद की सबसे ज्यादा मामले हैं. बिहार में यह सब गंभीर बीमारी है. लालू-नीतीश के 32 साल के शासनकाल में उन क्षेत्रों का यह हाल हुआ. अब समय आ गया है कि बिहार को इन समस्याओं से मुक्ति दिलाई जाए. अमित शाह वहां जाने वाले हैं. बिहार को इन समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. 

'बिहार को ठीक करने की बारी'

सीमांचल के क्षेत्रों को लेकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जितने भी राज्य जिनकी सीमा से पाकिस्तान नजदीक है वहां कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे. बम धमाके होते थे. मोदी सरकार के आते ही यह सब उन राज्यों में बंद हो गया. अब बारी बिहार को ठीक करने की है. सीमांचल को हम लोग पूर्वांचल समझते हैं. दो दिन अमित शाह यहां रहेंगे और यहां की बीमारियों की समीक्षा करेंगे. इसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक होगा या कौन दवा दी जाएगी यह तय होगा लेकिन केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी होगी.

उन्होंने कहा कि 32 साल में इन क्षेत्रों के अल्पसंख्यकों का बुरा हाल किया गया. अल्पसंख्यकों को लालू-नीतीश से पूछना चाहिए कि उनकी शिक्षा, आर्थिक व्यवस्था, राजनीतिक भागीदारी को ठीक करने के लिए इन दोनों ने क्या किया? ये दोनों भाई जवाब नहीं दे पाएंगे. समान भाव के साथ अल्पसंख्यकों को भी आगे बढ़ाना है. सबका साथ सबका विश्वास के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए अब अल्पसंख्यकों का भी विकास करना है. तुष्टिकरण की राजनीति लालू-नीतीश की बंद होगी. केंद्र सरकार सबको साथ लेकर चलेगी. अल्पसंख्यकों को तुष्टीकरण से कलंकित नहीं होने देंगे.

बता दें कि सीमांचल के पूर्णिया में 23 सितंबर को अमित शाह की रैली है. 24 सितंबर को किशनगंज में बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बड़े सरकारी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे. अगर सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाता है तो इसका सर्वाधिक नुकसान नीतीश लालू की राजनीति को होगा. मुस्लिम वोट का बड़ा हिस्सा अलग हो जाएगा. सीमांचल में पूर्णिया, किशनगंज अररिया, कटिहार इत्यादि आते हैं. पास में बांग्लादेश, नेपाल है. सीमांचल दौरे पर अमित शाह आ रहे हैं जब से यह खबर आयी है तब से चर्चा होने लगी है कि क्या सीमांचल को लेकर केंद्र सरकार किसी बड़े प्लान पर काम कर रही है? क्या केंद्र शासित प्रदेश बनाया जा सकता है? इन सब पर विजय सिन्हा ने ऐसे बयान दिये हैं जिससे अटकलों को और बल मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Crime News: स्कूल जाने के दौरान छात्रा को उठाया, बांका में 6 दिनों तक होता रहा रेप, दरिंदों ने मांग तक भर दी

Motihari News: मोतिहारी में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति ने खुद को भी मारने की कोशिश की, सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget