एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने बताया बिहार में बढ़ते अपराध का क्या है कारण, कहा- सरकार के प्रवक्ता थेथरोलॉजी कर रहे

Sushil Kumar Modi: सुशील मोदी ने सोमवार को बयान जारी किया. कहा कि जो सरकार शराब-बालू माफिया की पॉलिटिकल फंडिंग से चल रही हो वह उन पर कार्रवाई कर भी नहीं सकती.

पटना: बिहार में लगातार अपराधी हत्या जैसी बड़ी वारदात को प्रदेश में अंजाम दे रहे हैं. कभी पत्रकार, कभी रिटायर्ड शिक्षक, तो कभी पुलिस की हत्या कर दे रहे हैं. प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर है. वहीं सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) यह कहते नहीं थक रहे कि कहां अपराध बढ़ा है? सोमवार (21 अगस्त) को बयान जारी करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने प्रदेश में बढ़ते अपराध का कारण बताया. यह भी कहा कि सरकार के प्रवक्ता दुनिया भर के मनमाने आंकड़े पेश कर थेथरोलॉजी कर रहे हैं.

'गवाहों की रक्षा नहीं कर पा रही सरकार'

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के आरजेडी से हाथ मिलाने के कारण राज्य में अपराधियों और माफिया तत्वों का दुस्साहस चरम पर है. यह सरकार गवाहों की भी रक्षा नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा कि जो सरकार शराब-बालू माफिया की पॉलिटिकल फंडिंग से चल रही हो वह उन पर कार्रवाई कर भी नहीं सकती.

बीजेपी नेता ने कहा कि पिछले तीन दिनों के भीतर राज्य में रानीगंज (अररिया) के पत्रकार विमल यादव और बेगूसराय के रिटायर्ड टीचर जवाहर चौधरी सहित आधा दर्जन गवाहों की हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा कि पूर्णिया में जमीन के विवाद में गवाही देने जा रहे आदिवासियों के वाहन को टक्कर मारी गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई. गया में बालू माफिया के लोगों ने पुलिस पर हमला किया, जिससे एसएचओ सहित चार जवान जख्मी हुए.

महागठबंधन सरकार पर हमला करते हुए आगे सुशील मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण वाली सरकार में पशु तस्करों का मन इतना बढ़ गया है कि इन लोगों ने समस्तीपुर में दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी. पूर्वी चंपारण में ठेकेदार को गोलियों से भून दिया गया. बिहार की कानून-व्यवस्था चौपट हो रही है, लेकिन सरकार के प्रवक्ता दुनिया भर के मनमाने आंकड़े पेश कर थेथरोलॉजी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar CM Nitish Kumar: 'अपना अंड-बंड बोलते रहता है...', BJP पर क्या बोल गए नीतीश कुमार? बगल में खड़े थे तेजस्वी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget